Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Gurpreet Asian Shooting Championship: गुरप्रीत सिंह ने जीता पहला गोल्ड, भारत का दबदबा जारी…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Gurpreet Asian Shooting Championship: गुरप्रीत सिंह ने जीता पहला गोल्ड, भारत का दबदबा जारी…

Hema Gupta August 29, 2025

Gurpreet Asian Shooting Championship: कजास्किस्तान के शिमकेंट में चल रहे 16वें एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में भारत के रियो ओलिंपियन गुरप्रीत सिंह ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके साथी अमनप्रीत सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। दोनों ने हर्ष गुप्ता के साथ मिलकर टीम गोल्ड भी हासिल किया, जिसमें उनका कुल स्कोर 1709 रहा।

Read More : Badminton World Championship 2025: सिंधु ने मलेशियन खिलाड़ी को हराकर महिला सिंगल्स में दिखाई दमदार वापसी…

भारत अब तक कुल 82 मेडल के साथ टॉप पर है, जिसमें 44 गोल्ड, 20 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय करियर में गुरप्रीत का पहला गोल्ड…

37 साल के गुरप्रीत सिंह ने अपने करियर में पहला अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 12 साल पहले तेहरान में हुई एशियाई चैंपियनशिप में इसी इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। गुरप्रीत और अमनप्रीत ने क्वालिफिकेशन में 572 स्कोर हासिल किया, लेकिन गुरप्रीत के 18 इनर सर्कल शॉट्स की वजह से उन्होंने गोल्ड जीता। चीन के सु लियानबोफान ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

✨ कजाकिस्तान के शिमकेंट में आयोजित एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत के गुरप्रीत सिंह ने पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक। 🥇👏

वहीं इसी स्पर्धा में अमनप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने नाम किया रजत पदक। 🥈🇮🇳🌟… pic.twitter.com/pSjC3E6ogm

— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) August 28, 2025

जूनियर टीम ने भी दिखाई दमदार प्रदर्शन…

25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर इवेंट में भारत को तीन मेडल मिले। सूरज शर्मा ने 571 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि तनिष्क नायडू ने 568 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। दोनों ने मुकेश नीलावली के साथ मिलकर जूनियर टीम गोल्ड भी जीता, जिसमें उनका संयुक्त स्कोर 1703 रहा।

50 मीटर राइफल प्रोन में जूनियर टीम का गोल्ड…

50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में भारत को व्यक्तिगत मेडल नहीं मिला, लेकिन जूनियर वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। सामी उल्लाह खान, आद्रियन कर्माकर और कुशाग्र सिंह राजावत की तिकड़ी ने 1844.3 के संयुक्त स्कोर के साथ टीम गोल्ड अपने नाम किया।

भारत का दबदबा एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में कायम…

इस प्रदर्शन के साथ भारत का दबदबा लगातार बना हुआ है और देश एशियाई शूटिंग में शीर्ष स्थान पर है। गुरप्रीत सिंह की गोल्ड जीत और जूनियर टीम के चार मेडल भारत के लिए गर्व का पल हैं।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: बाबा ‘राज’ में युवाओं की बल्ले-बल्ले! यूपी में जल्द भरेंगे होमगार्ड्स के पद
Next: हिमाचल और उत्तराखंड में बाढ़-लैंडस्लाइड: 11 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Related Stories

Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
IND vs AFG Series 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच

Hema Gupta March 2, 2026
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित
  • गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम के हमलावर का एनकाउंटर, आरोपी सगे भाई
  • हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाक़ात, RDG के बंद होने पर उठाये सवाल
  • AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध
  • भगोरिया मेले में ताड़ी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव-मैं तो अनाड़ी हूं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.