Guna News: अशोकनगर जिले के खिरिया महू गांव की सरोजबाई, जिसने अपने बेटे की छोटी सी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए खुद को किस्मत के हवाले कर दिया. दीपक, उनका बेटा जिद कर रहा था कि, मैं मां को इंदौर से बाइक पर बैठाकर अशोकनगर लेकर जाऊंगा. बेटे की ज़िद थी सो मां को मानना पड़ा और, दीपक इंदौर से अपनी मां को लेकर गांव की ओर एक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से निकल पड़ा. वह शायद कभी नहीं जानता था कि, यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक और मां के साथ आखिरी सफर बन जाएगा.

Guna News:तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचली खुशिया
शाम के करीब सात बजे थे, जब राघौगढ़ के पास तेज रफ्तार से निकले एक ट्रैक्टर ने उनकी खुशियों को कुचल दिया. ट्रैक्टर के पंजे ने बाइक को छूते ही सरोजबाई को ज़मीन पर गिरा दिया. दीपक ने मां को थामने की पूरी कोशिश की, लेकिन तक़दीर इतनी बेरहम थी कि कुछ ही पलों में मां की सांसें थम गईं.
ट्रैक्टर मौके से फरार हो गया
Guna News: बता दें की बेटा दीपक, जिसने अभी अपनी आंखों से मां को मुस्कुराते देखा था, उसी आंखों में अब केवल आंसू थे. मां की ममता उसके हाथों में दम तोड़ चुकी थी, और वह ट्रैक्टर वाले को पकड़ने के लिए दौड़ पड़ा, लेकिन ट्रैक्टर मौके से फरार हो गया..
सरोजबाई का पोस्टमॉर्टम हुआ
Guna News: पिता पहलवान, जो उसी वक्त बस से घर लौट रहे थे, जब बेटे ने मां की मौत की खबर दी तो मानो उनका भी सब कुछ बिखर गया. वो दौड़े, टूटे, और उस जगह पहुंचे, जहां ज़िंदगी ने उन्हें सबसे बड़ा जख्म दिया था. गुना जिला अस्पताल में सरोजबाई का पोस्टमॉर्टम हुआ….
