Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • लाल किले से दिवाली पर टैक्स राहत और 3.5 करोड़ रोजगार का ऐलान
  • Top Story
  • देश-विदेश

लाल किले से दिवाली पर टैक्स राहत और 3.5 करोड़ रोजगार का ऐलान

Shital Sharma August 15, 2025

 इस दिवाली दोहरा धमाका! पीएम मोदी का नया संकल्प

gst reform job yojana pm modi 2025 diwali announcement

15 अगस्त 2025… सुबह का सूरज लाल किले की प्राचीर पर कुछ खास रोशनी लेकर उगा था। झंडा फहराते हुए प्रधानमंत्री मोदी की आंखों में एक अलग चमक थी। और उस चमक के साथ आए दो ऐलान, जो करोड़ों भारतीयों के जीवन को एक नई दिशा देने वाले हैं।

इस बार दिवाली सिर्फ पटाखों और मिठाइयों तक सीमित नहीं रहेगी। इस बार घर-घर में खुशियां दोहरी होंगी एक ओर टैक्स में भारी राहत, और दूसरी ओर 3.5 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर।

इस दिवाली जीएसटी रिफॉर्म का तोहफा

देश में पहली बार जीएसटी को आम जनता की भावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। पीएम मोदी ने ऐलान किया कि इस दिवाली पर नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लागू होगा।

आप सोच रहे होंगे ये क्या खास है?

कल्पना कीजिए, दिवाली की खरीदारी करते समय जब आप कपड़े, जूते, गैजेट्स या होम डेकोर खरीदें… और आपकी कुल राशि 15% या 18% टैक्स की बजाय सिर्फ 5% टैक्स में आए।

#WATCH | PM Narendra Modi says, “…We are working on semiconductors on Mission Mode…By the end of this year, Made in India semiconductor chips, made by the people in India, will hit the market.”

Video: DD pic.twitter.com/SM5oTOhjAO

— ANI (@ANI) August 15, 2025

 

अब आम आदमी को भी फील होगा – ‘Ease of Living’ सिर्फ किताबों में नहीं, जिंदगी में भी है। ये सिर्फ रेट कट नहीं, एक संकेत है – कि सरकार जनता की सुन रही है, समझ रही है, और कदम भी उठा रही है।

 3.5 करोड़ नौकरियां- PM विकसित भारत रोजगार योजना

आज देश का हर युवा कहीं न कहीं एक ही सवाल पूछता है – सरकारी नौकरी नहीं मिली तो आगे क्या?

पीएम मोदी का जवाब साफ है – सरकार अब नौकरी देगी नहीं, नौकरी दिलाएगी।

प्रधानमंत्री ने आज लाल किले से ऐलान किया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना आज से लागू हो रही है।

योजना की खास बातें

  • पहली बार नौकरी पाने वाले बेटे-बेटी को सरकार देगी ₹15,000 की आर्थिक सहायता।
  • जिन कंपनियों ने ज्यादा लोगों को नौकरी दी, उन्हें प्रोत्साहन राशि।
  • निजी क्षेत्र की भागीदारी से 3.5 करोड़ युवाओं को मिलेगा स्थायी रोजगार।

यानी अब आपकी डिग्री धूल नहीं खाएगी, उसे असली मायनों में काम मिलेगा।

देश बदल रहा है, अब बारी है विश्वास को हकीकत में बदलने की

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में सिर्फ योजनाएं नहीं थीं, एक आत्मा थी ‘एक नया भारत’ गढ़ने का संकल्प।

gst reform job yojana pm modi 2025 diwali announcement

उन्होंने कहा, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, और ये काम सरकार अकेले नहीं कर सकती। ये 140 करोड़ भारतीयों की साझी जिम्मेदारी है। जो युवा आज रास्ता खोज रहे हैं, जो माता-पिता अपने बच्चों के लिए बेहतर कल चाहते हैं, जो व्यापारी कम टैक्स की आस लगाए बैठे हैं उन सभी के लिए यह समय है भरोसा करने का, आगे बढ़ने का।

एक नई सुबह की शुरुआत है

प्रधानमंत्री मोदी के दो ऐलान टैक्स में राहत और रोजगार की गारंटी ये सिर्फ शब्द नहीं हैं, ये उस भारत की झलक हैं जो आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और समर्पित है। अब जिम्मेदारी आपकी है। जानिए, समझिए और इन योजनाओं का हिस्सा बनिए।

Read More:- हॉलमार्किंगः 1 सितंबर से सिल्वर ज्वेलरी की हॉलमार्किंग लागू होगी

Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा – 200 लोग लापता….

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: “aaj ka rashifal in hindi: 15 august 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | Daily horoscope”
Next:  समंदर के गर्भ में भारत की दस्तक: 5000 मीटर की गहराई तक पहुंचे हमारे Aquanauts

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.