Gorakhpur CM Yogi News: गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर तंज कसा। CM ने कहा – बाबा भीमराव आंबेडकर ने अभाव, अपमान में अपना रास्ता बनाकर सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए सम्मान दिलाया। लेकिन विपक्ष के लोग एक्पोज न हो इसके लिए जाति के नाम पर फिर से लड़ाना चाह रहे हैं, और इसके लिए महापुरुषों के नाम इस्तेमाल कर रहे हैं।
Read More: अयोध्या राम मंदिर में 80 मीटर लंबी भूमिगत सुरंग बनी: 1.5 लाख श्रद्धालु एक साथ कर सकेंगे परिक्रमा 🚧
‘कांग्रेस ने बाबा साहब को किया परेशान’
Gorakhpur CM Yogi News: CM ने कहा – आखिर वो कौन थे जिनके कारण बाबा साहब पीड़ित थे। कांग्रेस उन्हें संविधान सभा में भी शामिल नहीं करना चाहती थी। दिया जो भारत को दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित करता है। 1952 के पहले आम चुनाव में भी बाबा साहेब को हरवाया गया। समाजवादी पार्टी ने अपने गठन के बाद षडयंत्र पर षडयंत्र किए।
CM योगी ने कहा
बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने वाली केवल भाजपा पार्टी है। इसके अलावा CM ने हैदराबाद में हिंदुओं के उपर हो रहे अत्याचारों पर भी बात की। CM ने कहा कुशीनगर में मुसहर जाति के लोग भूख से मरते थे, कोई इस पर ध्यान नहीं देता था। PM स्वामित्व योजना में यूपी में एक करोड़ लोगों को जमीन के पट्टे आवंटित कर दिए। ये काम सपा, बसपा और कांग्रेस ने क्यों नहीं किया?
‘इनके नेता मुगलों का महिमामंडल करते है’
मुख्यमंत्री ने सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा –
सपा का एक विधायक शिवाजी महाराज का अपमान कर औरंगजेब का महिमामंडन करता है। सपा का सांसद प्रदेश में महाराणा सांगा का अपमान करता है, और वह राम जन्मभूमि के मंदिर तुड़वाने वाले बाबर का महिमामंडन करता है।
Gorakhpur CM Yogi News:हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार
समाजवादी पार्टी के मुखिया खुद सरदार बल्लभ भाई पटेल का अपमान करते हैं। जिस जिन्ना के कारण पाकिस्तान में लोग काटे जा रहे हैं। बांग्लादेश के अंदर जिसकी वजह से दलित हिन्दुओं के साथ अत्याचार हो रहे, सपा उसका महिमामंडन कर रही है।
