टाइगर रिजर्व में गूंजी 4 नन्हे शावको की किलकारी
बाघिन पी-141 की तस्वीर आई सामने
Panna Tiger Reserve:पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन से बड़ी खुशखबरी सामने आई है.जहां पन्ना रिजर्व की बाघिन पी-141 ने चार नन्हें शावकों को जन्म दिया है.
बाघिन पी-141 ने 4 शावकों को दिया जन्म
बाघिन के चार शावकों को जन्म देने की खबर जैसे ही सामने आई पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन में खुशी की लहर दौड़ गई.अपने चार शावकों के साथ घूम रही बाघिन को देखकर पर्यटक काफी रोमांचित हुए और उन्होंने अपने कैमरे में खूबसूरत तस्वीरों को कैद किया.
Panna Tiger Reserve:पन्ना टाईगर रिजर्व में सबसे ज्यादा बाघ
गौरतलब है देश-दुनिया में बाघों की बढ़ती संख्या के लिए शुमार पन्ना टाइगर रिजर्व में आए पर्यटकों ने चार नन्हें मेहमानों को बाघिन-पी 141 को देखा तो उनके वीडियो बना लिए. पन्ना टाईगर रिजर्व में नन्हे शावकों की किलकारी गुंजने के साथ अब टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 90 पार कर गई है.
Panna Tiger Reserve:पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों के लिए अनुकूल
फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की ने बताया कि पन्ना रिजर्व में चार शावकों के जन्म की खबर बेहद सुखद है. उन्होंने बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों के लिए अनुकूल है और बाघों की संख्या 90 के पार पहुंच गयी है. वही उन्होंने बताया कि चारो शावक स्वस्थ है, जिनका स्वस्थ प्रबंधन द्वारा सतत निगरानी की जा रही है।
