Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG NEWS : गरबा में गैर हिंदूओं का विरोध,VHP-बजरंग दल की मांग
  • छत्तीसगढ़

CG NEWS : गरबा में गैर हिंदूओं का विरोध,VHP-बजरंग दल की मांग

Taruna Samariya September 23, 2025

Garba non Hindu participation controversy : नवरात्रि के दौरान गरबा कार्यक्रमों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने गैर हिंदू प्रायोजकों,गैर हिंदुओं के गरबा समारोह में भाग लेने का विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि गरबा सिर्फ एक लोक नृत्य नहीं, बल्कि देवी दुर्गा की पूजा का एक पावन पर्व है, इसलिए इसमें केवल आस्था रखने वाले हिंदू लोग ही शामिल हों।

VHP और बजरंग दल का आरोप और मांग

गैर हिंदुओं का गरबा आयोजनों में प्रवेश धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाता है और सामाजिक सौहार्द्र को भी नुकसान पहुंचा सकता है। बजरंग दल के नेता ने कहा, कि केवल पूजा में विश्वास करने वाले ही इन आयोजनों का हिस्सा बनें। उन्होंने कई आयोजकों को निर्देश दिए हैं कि प्रवेश स्थल पर प्रतिभागियों का आधार कार्ड जांचा जाये और उनसे तिलक लगवाकर ही पंडाल में प्रवेश दिया जाए। उनका दावा है कि पिछले वर्षों में गैर हिंदू युवक नकली नाम और पहचान से इन आयोजनों में शामिल होकर हिंदू लड़कियों से दोस्ती कर लव जिहाद जैसे कुप्रवृत्तियों को बढ़ावा देते रहे हैं।

READ MORE :अबूझमाड़ के घने जंगलों में फिर गूंजीं गोलियां, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, शव बरामद

स्थानीय स्तर पर बढ़ते विवाद

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, मुंबई, नागपुर और कानपुर जैसे कई शहरों में गरबा आयोजनों के दौरान गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर विवादित होर्डिंग्स और पोस्टर्स लगाए गए हैं। कुछ स्थानों पर “जिहादियों का प्रवेश वर्जित” जैसे नारे लिखे गए हैं, जो सामाजिक तनाव की आग को और भड़का रहे हैं।कई जगह इस मुद्दे को लेकर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

गरबा जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में धर्म और आस्था के आधार पर भागीदारी को लेकर यह विवाद गहराता जा रहा है। जबकि वीएचपी और बजरंग दल इसे धार्मिक मर्यादा की रक्षा का मसला मानते हैं, विपक्षी दल इसे सामाजिक समरसता का नुकसान पहुंचाने वाला बताते हैं। गरबा आयोजन पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा हैं।

इस परिस्थिति में सभी पक्षों से अपेक्षा की जा रही है कि वह सौहार्दपूर्ण संवाद और समझौते से ही इस विवाद का समाधान करें ताकि त्योहार का पावन वातावरण बना रहे।

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: SL vs PAK Asia Cup: सुपर-4 में 24वीं बार आमने-सामने होंगे पाकिस्तान और श्रीलंका!
Next: Jacqueline Money laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत!

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.