
‘75 डिब्बे च्यवनप्राश ले रहे’
अपने सम्बोधन के दौरान सीएम ने कहा, ‘कोई 75 डिब्बे च्यवनप्राश ले रहा है, तो कोई 25 साल की उम्र में 4 बार पंचकर्म करवा रहा है’, अब प्रशासनिक गलियारों से लेकर जनता के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है।
फ्री इलाज की सुविधा का दुरुपयोग
मुख्यमंत्री ने RGHS का जिक्र करते हुए बड़ी बात कही। उन्होंने इस स्कीम में गड़बड़ियों का हवाला देते हुए बताया कि कुछ लोग फ्री इलाज की सुविधा का दुरुपयोग कर रहे हैं। CM ने उदाहरण देते हुए कहा कि एक-एक कार्मिक 75-75 डिब्बे च्यवनप्राश उठा रहा है। 25-30 साल के युवक साल में 3-4 बार पंचकर्म करवा रहे हैं, जो चिकित्सा पद्धति का सीधी तरह से दुरुपयोग है। मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद चिकित्सकों से भी अपील की कि वे ऐसे मामलों में सतर्कता बरतें, और केवल ज़रूरत के आधार पर ही उपचार व दवाएं लिखें।

CM Bhajanlal RGHS Fraud Exposed: CM की चेतावनी
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान ने अपनी स्थापना के 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आयुर्वेद को ‘जीवन जीने की कला’ बताया, वहीं सरकारी योजनाओं में सेंध लगाने वालों को चेतावनी भी दी। CM ने स्पष्ट किया कि सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का मकसद ही पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचना है। उन्होंने चेतावनी दी कि हर स्तर पर डिजिटल मॉनिटरिंग और ऑडिट हो रहा है। गड़बड़ी करने वाले यह न समझें कि उनपर किसी का ध्यान नहीं। सरकार की मंशा हर गरीब और पात्र व्यक्ति को मुफ्त इलाज देने की है, और इसमें बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी।
