6 साल रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे
PS to Prime Minister : शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 नियुक्त किया गया है। वे 22 फरवरी, 2025 से इस महत्वपूर्ण पद पर कार्य करेंगे, जबकि वे 10 दिसंबर, 2024 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर के पद से रिटायर हुए थे। मात्र 75 दिनों के अंदर, उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
PS to Prime Minister : 75 दिन में PMO पहुंचे
शक्तिकांत दास 1980 बैच के तमिलनाडु कैडर के IAS अधिकारी हैं.
और वे भारतीय रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
उनके नेतृत्व में RBI ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिनमें कोरोना महामारी,
रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे संकटों के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखने में उनका अहम योगदान था। साथ ही,
उन्होंने यस बैंक और लक्ष्मी विलास बैंक को दिवालिया होने से बचाया.
और बैंकों के नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) को घटाने में सफलता प्राप्त की।
दास दुनिया के टॉप सेंट्रल बैंकर्स में शामिल रहे
दास को 2023 और 2024 में दुनिया के टॉप सेंट्रल बैंकर्स में शामिल किया गया.
उन्होंने महंगाई को नियंत्रित करने,
आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने और ब्याज दरों को स्थिर रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए।
PMO में एक अहम भूमिका निभाएंगे
PS to Prime Minister : उनकी कार्यशैली
वित्तीय क्षेत्र में दिए गए योगदान के कारण उन्हें प्रधानमंत्री मोदी का विश्वास प्राप्त हुआ,
अब वे PMO में एक अहम भूमिका निभाएंगे।
