Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Former Cricketer Rape Allegation: पूर्व-क्रिकेटर पर रेप का आरोप..FIR दर्ज, जानिए कौन है वो क्रिकेटर…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Former Cricketer Rape Allegation: पूर्व-क्रिकेटर पर रेप का आरोप..FIR दर्ज, जानिए कौन है वो क्रिकेटर…

Hema Gupta May 6, 2025

Former Cricketer Rape Allegation: IPL की मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेलने वाले पूर्व खिलाड़ी शिवालिक शर्मा को रेप के आरोप में FIR दर्ज। क्रिकेटर शिवालिक शर्मा पर आरोप है कि एक युवती से सगाई करने के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, फिर शादी करने से इंकार कर दिया और किसी को न बताने की धमकी दी। जांच के बाद जोधपुर पुलिस ने सोमवार 5 मई को क्रिकेटर को हिरासत में ले लिया है।

Read More: England Tour 2025: बुमराह की जगह गिल को मिल सकती है Team India की उपकप्तानी?

Former Cricketer Rape Allegation: सगाई के बाद बनाए संबंध…

एएसपी आनंद सिंह के अनुसार, पीड़िता ने 2 जनवरी 2025 को जोधपुर के कुड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती की सगाई 28 अगस्त 2023 को शिवालिक शर्मा से हुई थी। 27 मई 2024 को जब शिवालिक उससे मिलने जोधपुर आया और घर पर कोई नहीं था, तो उसने जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

शादी का किया वादा, फिर तोड़ा…

शिकायत के अनुसार, शिवालिक 3 जून तक युवती के घर में रुका और बार-बार बिना सहमति के संबंध बनाता रहा। इस दौरान वह उसे मेहंदीपुर बालाजी, जयपुर और उज्जैन घूमाने ले गया। 14 जून तक जोधपुर में रुकने के बाद वडोदरा चला गया। फिर 28 जून को लौटकर फिर वही हरकत दोहराई।

क्रिकेटर ने किया शादी से इनकार, दी धमकी..

क्रिकेटर ने 10 अगस्त 2024 को युवती को वडोदरा बुलाया, जहां शिवालिक के माता-पिता ने युवती का अपमान किया और कहा कि – ‘अब उनका बेटा क्रिकेटर बन चुका है, इसलिए अब बेहतर रिश्ते आ रहे हैं। और शादी से इंकार कर दिया युवती को धक्का देकर भगा दिया गया।

इसके बाद शिवालिक ने युवती को फोन पर धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो बर्बाद कर देगा। पीड़िता के अनुसार, सगाई में उनके परिवार ने करीब 15-20 लाख रुपए खर्च किए थे और 5 लाख नकद भी दिए थे।

क्रिकेटर की करियर की बात करें तो…

शिवालिक शर्मा का जन्म 28 नवंबर 1998 को बड़ौदा (गुजरात) में हुआ था। पढ़ाई में खास रुचि नहीं थी लेकिन क्रिकेट बचपन से ही पसंद था जिसकी वजह से पिता ने उन्हें क्रिकेट खेलने की आजादी दी। उन्होंने 2016 में वीनू मांकड़ अंडर-19 ट्रॉफी से करियर की शुरुआत की और 2018-19 के रणजी ट्रॉफी सीजन में बड़ौदा की तरफ से फर्स्ट क्लास डेब्यू किया।

घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन…

शिवालिक ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 18 मैचों की 27 पारियों में 1087 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। लिस्ट-A के 13 मैचों में 322 रन और टी-20 के 19 मैचों की 17 पारियों में 2 अर्धशतकों की मदद से 349 रन बनाए।

IPL में मुंबई इंडियंस से जुड़े…

2024 के IPL सीजन में मुंबई इंडियंस ने शिवालिक को 20 लाख रुपए में खरीदा था। हालांकि उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला और 2025 के सीजन से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: PM Shri Air Ambulance Service: बैतूल से भोपाल रेफर हुआ गंभीर हेड इंजरी का मरीज
Next: INDORE : यहां कैदी को थर्ड डिग्री नहीं, दी जा रही प्रोफेशनल्स डिग्री

Related Stories

firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.