‘मुझे माफ कर दो, छोड़ दो..’
इतना ही नहीं इस पूरे मामले का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 40 सेकेंड के इस वीडियो में महिला आरक्षक रो-रोकर प्रदर्शनकारियों से गुहार लगा रही है। आरक्षक भाई बोलकर कहती है कि, मुझे माफ कर दो, छोड़ दो.

Tamnar Violence Female Constable Assault: वीडियो हुआ वायरल
इस पर प्रदर्शनकारी कहते हैं कि, क्या करने आई थी। चप्पल से मारूं अभी। भाग जाओ यहां से। इससे पहले भी महिला TI को लात मारते हुए का वीडियो सामने आया था। यह हिंसक झड़प 27 दिसंबर 2025 को हुई थी। जब प्रदर्शनकारियों ने महिला TI को लात मारी, जिससे वो बेहोश हो गई थी।
View this post on Instagram
क्या है मामला?
दरअसल, 8 दिसंबर 2025 को धौराभाठा में हुई जनसुनवाई से जुड़ा है। JPL कोयला खदान सेक्टर-1 कोल ब्लॉक से प्रभावित 14 गांवों 12 दिसंबर से धरने पर बैठे हुए थे। 27 दिसबंर को सुबह 9 बजे लिबरा चौक पर लगभग 300 लोग जमा हुए, और रास्ता रोक दिया।
हालात बिगड़ते देख सुबह करीब 10 बजे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया। कुछ वक्त के लिए माहौल शांत हुआ, लेकिन तनाव बना रहा। लेकिन भीड़ बार-बार रास्ता रोकने की कोशिश करती रही।
View this post on Instagram
पुलिस पर हमला
Tamnar Violence Female Constable Assault: करीब दोपहर 2.30 बजे अचानक हालात बिगड़ गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए। पत्थरों और डंडों से हमला किया। तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम को महिलाओं ने पीटा। जिससे कई पुलिसकर्मी और महिला आरक्षक घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
