Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Football Carabao League Cup 2025: लीग कप में बड़ा उलटफेर! क्रिस्टल पैलेस ने लिवरपूल को 3-0 से हराया…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Football Carabao League Cup 2025: लीग कप में बड़ा उलटफेर! क्रिस्टल पैलेस ने लिवरपूल को 3-0 से हराया…

Hema Gupta October 30, 2025

Football Carabao League Cup 2025: लीग कप के रोमांचक मुकाबले में क्रिस्टल पैलेस ने एनफील्ड स्टेडियम में लिवरपूल को 3-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस जीत के साथ पैलेस ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि लिवरपूल टूर्नामेंट से बाहर हो गया। यह हार लिवरपूल की पिछले सात मैचों में छठी हार रही, जिसने टीम की कमजोर फॉर्म को उजागर कर दिया।

Read More: IND vs AUS Womens WC: फाइनल से एक कदम दूर, क्या भारत फिर दिखाएगा 2017 वाला कमाल?

सीजन में तीसरी बार पैलेस की जीत…

क्रिस्टल पैलेस ने इस सीजन में तीसरी बार लिवरपूल को हराया है। इससे पहले वह कम्युनिटी शील्ड और प्रीमियर लीग दोनों में जीत दर्ज कर चुका है। लगातार जीत के साथ पैलेस का आत्मविश्वास चरम पर है, जबकि लिवरपूल का मनोबल इस हार के बाद और गिरा है। वहीं, अन्य मुकाबलों में मैनचेस्टर सिटी, आर्सेनल, चेल्सी और न्यूकैसल ने भी अपने-अपने मैच जीतकर लीग कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

इस्माइला सार के दो गोल से पैलेस को बढ़त…

क्रिस्टल पैलेस के लिए इस्माइला सार ने पहले हाफ में ही दो गोल दागकर टीम को मजबूत बढ़त दिला दी। मैच के 41वें मिनट में लिवरपूल के डिफेंडर जो गोमेज की गलती का फायदा उठाते हुए सार ने पहला गोल किया। इसके कुछ ही मिनट बाद येरमी पिनो के शानदार असिस्ट पर सार ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।

लाल कार्ड के बाद तीसरा गोल, मैच हुआ एकतरफा…

मैच के अंतिम मिनटों में लिवरपूल के डिफेंडर अमारा नालो को रेड कार्ड दिखाया गया, जिससे टीम 10 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर रह गई। इसका फायदा उठाते हुए येरमी पिनो ने 88वें मिनट में तीसरा गोल किया और क्रिस्टल पैलेस की जीत को पक्का कर दिया।

लिवरपूल ने सीनियर खिलाड़ियों को दिया आराम…

लिवरपूल के मैनेजर आर्ने स्लॉट ने इस मैच में कई अहम खिलाड़ियों को आराम दिया था। मोहम्मद सालाह, वर्जिल वैन डाइक, अलेक्जेंडर इसाक और फ्लोरियन विर्ट्ज़ जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा गया। उनकी जगह युवा खिलाड़ियों कीरन मॉरिसन, रियो नगुमोहा और ट्रे न्योनी को मौका दिया गया।

मैनेजर स्लॉट बोले — “हमारे पास सीमित विकल्प”

मैच के बाद लिवरपूल के मैनेजर आर्ने स्लॉट ने कहा, “यह प्रदर्शन लिवरपूल के स्तर का नहीं था, लेकिन हमारे पास फिलहाल सिर्फ 15-16 फिट खिलाड़ी उपलब्ध हैं। आने वाला हफ्ता और भी चुनौतीपूर्ण होगा।”

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम… खंडवा दौरे पर रहेंगे
Next: MP NEWS :RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक,मोहन भागवत सहित देशभर के संघ पदाधिकारी हुए शामिल

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.