Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Foods to Avoid After Eating Curd: दही खाने के बाद इन चीजो के सेवन से बचे, वरना स्वास्थ्य पर पड़ेगा भारी असर!
  • Lifestyle

Foods to Avoid After Eating Curd: दही खाने के बाद इन चीजो के सेवन से बचे, वरना स्वास्थ्य पर पड़ेगा भारी असर!

Hema Gupta May 7, 2025

Foods to Avoid After Eating Curd: गर्मियों के मौसम लोग दही खाना खूब पसंद करते है। और दही गर्मियों में ठडंक देने का काम करती है। यह न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि स्वास्थ के लिए भी काफी फायदेमंद भी होता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक गुण, कैल्शियम, विटामिन बी-12 और पाचन में सहायक बैक्टीरिया हमारे शरीर के लिए रामबाण का काम करता है। लेकिन दही खाने के बाद कुछ विशेष चीजों के सेवन से बचें। आज हम इस आर्टिकल में आपको दही खाने के बाद किन चीजों से परहेज करना चाहिए इस बारें में बताएंगे।

Read More: Seeing Lizard in Dream Good or Bad: जानिए सपने में छिपकली देखना शुभ या अशुभ..?

दही के साथ या उसके तुरंत बाद नानवेज खाना पड़ेगा भारी…

आयुर्वेद के अनुसार दही और मछली या मांसाहार का मेल सही नहीं होता इन दोनों की तासीर एक-दूसरे के विपरीत होती है। दही की प्रकृति ठंडी होती है जबकि मांस और मछली की तासीर गर्म मानी जाती है। इनका एक साथ सेवन करने से शरीर में विषैले तत्व बन सकते हैं, जिससे त्वचा रोग जैसे सफेद दाग या एलर्जी, अपाचन, एसिडिटी और शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है।

दही के बाद प्याज खाना नुकसानदायक…

गर्मियों में अक्सर लोग रायता या दही के साथ प्याज का सेवन करते हैं, जो स्वाद में भले ही अच्छा लगे, लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से यह संयोजन हानिकारक हो सकता है। प्याज की तासीर गर्म होती है जबकि दही की ठंडी। यह विपरीत प्रकृति का मिश्रण शरीर में गैस, सूजन, और कभी-कभी पेट दर्द का कारण बन सकता है।

दही और आम (मैंगो) का एक साथ सेवन…

गर्मी के मौसम में आम और दही दोनों ही बहुत खाए जाते हैं। लेकिन इन्हें एक साथ खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बन सकता है। दरअसल, आम में शर्करा (sugar) की मात्रा अधिक होती है जबकि दही में बैक्टीरिया होते हैं। जब ये दोनों एक साथ पेट में पहुंचते हैं, तो वे पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकते हैं और पेट फूलना, अपच, या डायरिया जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

दही खाने के बाद चाय या कॉफी पीना हानिकारक..

कई लोग दही खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी का सेवन करते है, जो स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है। गर्म पेय पदार्थों में टैनिन और कैफीन होते हैं, जो दही के प्रोटीन के साथ रिएक्ट कर सकते हैं और पाचन को बाधित कर सकते हैं। इससे एसिडिटी, अपचन, और पेट में जलन की समस्या हो सकती है।

दही के बाद खट्टी चीजों का सेवन करना नुकसानदायक…

नींबू, आंवला, इमली जैसी खट्टी चीजों का सेवन दही खाने के बाद नहीं करना चाहिए। खट्टी चीजों और दही के साथ मिलने से शरीर में अम्लता (acidity) बढ़ सकती है। यह संयोजन शरीर की पीएच वैल्यू को असंतुलित कर सकता है, जिससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।

रात को दही के सेवन के बाद मीठा खाने से करे परहेज..

रात को दही खाना अपने आप में कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार उचित नहीं माना जाता, क्योंकि इससे कफ दोष बढ़ता है। यदि रात को दही खाने के बाद आप मिठाइयां या अन्य मीठा खाते हैं, तो यह शरीर में शर्करा का स्तर अचानक बढ़ा सकता है, जिससे ब्लड शुगर असंतुलन और मोटापा जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

झेलनी पड़ सकती हैं ये समस्याएं…

1. पेट दर्द और गैस की शिकायत

2. त्वचा पर दाने या एलर्जी

3. पाचन तंत्र की गड़बड़ी

4. लिवर पर अतिरिक्त दबाव

5. इम्यून सिस्टम का कमजोर होना

6. शरीर में टॉक्सिन्स का जमाव

क्या करें, क्या न करें…

क्या करें…

1. दही को दिन में खाना सबसे अच्छा होता है।

2. दही को सादा या काली मिर्च और जीरे के साथ खाएं।

3. खाने से लगभग 30 मिनट पहले या बाद में फलों का सेवन करें।

4. यदि रात में दही खाना हो, तो उसमें थोड़ा सा काली मिर्च या त्रिफला पाउडर मिलाकर खाएं।

क्या न करें..

1. दही खाने के बाद चाय, कॉफी, मछली, प्याज, आम या खट्टी चीजें न खाएं।

2. एक ही समय में ठंडी और गर्म तासीर वाली चीजें न खाएं।

3. दही को कभी भी गरम करके न खाएं।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Yogi on Mock Drill: पाकिस्तान में स्ट्राइक के बाद UP में अलर्ट, CM योगी ने लिया तैयारियों का जायजा
Next: Bhopal mock drill: भोपाल की सड़कों पर 12 मिनट का सन्नाटा,लाइट बंद, रिहर्सल में घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.