firecracker factory Blast: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। पुलिस के अनुसार हादसे में 20 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि हादसे के समय फैक्ट्री में 30 मजदूर काम कर रहे थे। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें 3 महिलाएं हैं, जो करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गई हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

firecracker factory Blast: धमाके के बाद भी पटाखे फूटते रहे
जानकारी के अनुसार दमकल और रेस्क्यू टीमें कई घंटों से आग बुझाने और मलबा हटाने में जुटी हैं। धमाके के बाद भी पटाखे फूटते रहे, जिससे रेस्क्यू में दिक्कत आई।जांच में सामने आया कि विस्फोट फैक्ट्री के सामने वाले हिस्से में हुआ है, जहां मजदूर कच्चे सामान के साथ काम कर रहे थे।
firecracker factory Blast: सीएम एमके स्टालिन ने जताया दुख
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने X पर लिखा- मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मंत्रियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने के लिए कहा है। साथ ही जिला कलेक्टर से बात कर सभी जरूरी सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।
READ MORE: तमिलनाडु में अमित शाह का हुंकार,DMK पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद का आरोप
