धमाके के साथ फटीं टंकियां और टायर, एक सिपाही झुलसा
Fire Breaks at Aligarh Police Station: अलीगढ़ की पनेठी चौकी परिसर के यार्ड में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस आग में जब्त किए गए 300 वाहन जलकर राख हो गए। सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। लगभग एक घंटे तक वाहनों के टायर और डीजल-पेट्रोल की टंकियां तेज धमाके के साथ फटती रहीं। धमाके की आवाज सुनकर चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी और राहगीर इधर-उधर भागने लगे।
पुलिस की सूचना पर 30 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चार बजे आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के दौरान एक सिपाही झुलस गया। यह आग करीब 2 बजे लगी। आशंका है कि किसी ने जलती हुई बीड़ी या सिगरेट फेंक दी होगी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक टीम बनाई है।
आग से कई वाहन जलकर खाक हो गए
पनेठी चौकी के यार्ड में खड़े वाहनों में आग लग गई। इस आग से कई वाहन जलकर खाक हो गए। इस दौरान वाहनों के टायर और टंकियां तेज धमाकों के साथ फटती रहीं। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। काफी देर तक जले हुए वाहनों से धुआं उठता रहा। पुलिस ने आग के कारणों का पता लगाने के लिए एक टीम बनाई है।
अकराबाद थाने के पनेठी पुलिस चौकी के यार्ड में जब्त और रिकवर किए गए वाहनों को रखा जाता है। यहां करीब 300 वाहन खड़े थे। दोपहर के समय अचानक आग लगी और धुआं उठने लगा। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, आग फैलने लगी। देखते ही देखते वाहन जलने लगे और वाहनों के टायर और टंकियां तेज धमाके के साथ फटने लगीं। धमाके की आवाज सुनकर लोग डर गए। चौकी के लोग बाहर निकले और देखा कि यार्ड में आग लगी हुई है। धुएं का गुबार चौकी पर छा गया।
दो घंटे में आग पर काबू पाया
पुलिस की सूचना पर करीब 15 मिनट में दो दमकल की गाड़ियां पहुंची, लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। इसके करीब 20 मिनट बाद दो और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल की चार गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। यार्ड के पास खड़े सरकारी वाहन भी चपेट में आ गए और जल गए। वहीं, आग बुझाने के प्रयास में सिपाही राहुल झुलस गए।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
जांच के लिए टीम बनाई गई( Fire Breaks at Aligarh Police Station)
सीओ बरला गर्वित सिंह ने बताया कि पनेठी यार्ड में अज्ञात कारणों से आग लगी थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन यार्ड में खड़े सरकारी वाहनों को काफी नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि यार्ड में आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है। इसके लिए एक टीम बनाई गई है, जो सभी कारणों की जांच करेगी। अगर इसमें किसी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
