Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Sikandar New Song Release: सलमान की फिल्म सिकंदर का दूसरा गाना “बम बम भोले” रिलीज…
  • एंटरटेनमेंट

Sikandar New Song Release: सलमान की फिल्म सिकंदर का दूसरा गाना “बम बम भोले” रिलीज…

Hema Gupta March 12, 2025

Sikandar New Song Release: सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म सिकंदर का होली सांग “बम बम भोले” आखिरकार रिलीज हो गया है। एक दिन पहले सोमवार को इस होली सॉन्‍ग का टीजर रिलीज हुआ था। शान की आवाज में यह बेहतरीन होली सॉन्‍ग सुनकर फैंस इसके दिवाने हो रहे हैं।

Read More: Manoj Statement On Aurangzeb: “हिंदुस्तान हमारे बाप का है” मनोज मुंतशिर का बयान वायरल…

आपको बता दें कि इस सांग का ड्यूरेशन 1 मिनट 50 सेकंड हैं। इस गाने में सलमान खान के साथ नेशनल क्रश रश्मिका मंधाना जबरजस्त डांस करते नजर आ रहीं हैं। ‘सिकंदर’ के इस गाने ने होली आने से पहले ही रंगों के त्‍योहार का मूड सेट कर दिया है। इस सांग में शुरूआत में सलमान अपने स्वैग के साथ एंट्री करते है। इतना ही नहीं रंग-बिरंगे उड़ते गुलाल के बीच सलमान और रश्मिका के एनर्जेटिक डांस मूव्स और दमदार केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है।

Sikandar New Song Release: सिकंदर के 2 गाने हो चुके रिलीज..

ईद पर रिलीज हो रही ‘सिकंदर’ फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह इस साल की मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म है। फिल्‍म के टीजर और पूराने का नया फार्म पेश करते हुआ इस फिल्म का पहला गाना ‘जोहरा जबीं’ को भी बंपर रेस्‍पॉन्‍स मिला है।

अब सिकंदर फिल्म का दूसरा होली सॉन्‍ग रिलीज हुआ है, जिसके बोल हैं- डालो नवाबी रंग डालो, डालो गुलाबी रंग डालो… डालो तूफानी रंग डालो, डालो नूरानी रंग डालो… छन छन करती छैल छबीली, दुनिया लगती रंग रंगीली रे, काली दिखती मुझको पीली, थोड़ी सी जो पीली पीली रे… हो बम बम भोले शंभू, उड़ा भेजे का तंबू, कहीं ना गिर जाऊं, संभालो मुझे बंधू।

दोनों के कास्ट्यूम…

इस सांग में सलमान खान ने रेड कलर की शर्ट और व्हाइट ब्लू कलर की जीन्स में पूरे स्‍वैग के साथ नाचते दिख रहें हैं। साथ ही रश्मिका व्हाइट कलर के अनारकली शूट में खुले बालों के साथ बहुत खूबसूरत लग रहीं हैं। वो भी डांस के जबरजस्त मूव्स करती नजर आ रहीं हैं।

Sikandar New Song Release:गाने में किसने लगाया है रैप का तड़का..

‘बम बम भोले’ गाने में शेख्सपियर, वाई-ऐश और हुसैन (बॉम्बे लोकल) ने रैप का तड़का लगाने का काम किया हैं। इसके साथ ही ‘द धारावी ड्रीम प्रोजेक्ट’ के किड रैपर्स भीमराव जोगू, सरफराज शेख और फैसल अंसारी ने भी पूरी एनार्जी के साथ परफॉर्मेंस दी है।

काजल अग्रवाल और शरमन जोशी भी आईं नजर..

“बम बम भोले” गाने में सिकंदर की दूसरी कास्ट भी दिखाई दे रही है, जो फैंस का दिल जीत रही है। इसमें सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी तो जबरदस्त दिख रही है, और काजल अग्रवाल और शरमन जोशी की उपस्थिति गाने को और बेहतरीन बना रहें हैं। इस गाने में साउथ कल्चर की झलक भी साफ नजर आ रही है, जो इसे और भी दिलचस्प बनाता है।

Sikandar New Song Release: फैंस ने की गाने की तारीफ..

फैंस का रिएक्शन इस गाने पर शानदार है। जैसे कि एक यूजर ने लिखा, “बम बम भोले, सिकंदर ब्लॉक बस्टर,” और दूसरे ने कहा, “परफेक्ट फैमिली होली सेलिब्रेशन सॉन्ग,” यह दर्शाता है कि गाना सिर्फ मस्ती और जोश का ही नहीं, बल्कि परिवार के साथ होली मनाने के लिए भी बिल्कुल सही है।

सभी को होली का रंग चढ़ चुका है, और इस गाने ने फैंस को खुश करने का काम बखूबी किया है।।

कब होगी ‘सिकंदर’ मूवी रिलीज..?

‘सिकंदर’ फिल्म के डारेक्टर एआर मुरुगादॉस हैं। इसकी रिलीज डेट का अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन यह कंफर्म है कि फिल्‍म ईद के मौके पर रिलीज होगी। समझा जा रहा है कि फिल्‍म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला इसे रविवार, 30 मार्च को रिलीज करने की तैयारी में हैं। पहले चर्चा थी कि शुक्रवार, 28 मार्च को रिलीज होगी।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Mhow violence case 2025 : महू हिंसा के आरोपियों पर लगा NSA
Next: Violence at Hamidia Hospital: हमीदिया अस्पताल में पीएम को लेकर विवाद

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.