इंदौर ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के घर पहुंचे नकली TI को पुलिस ने जेल भेज दिया। आखिर रघुवंशी परिवार के घर क्यों गया इसे लेकर पुलिस ने उससे पूछताछ भी की थी।
पूछताछ में खुला राज
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि नौकरी जाने के कारण वह एन्जायटी में था। उसने यह भी बताया कि 8 से 10 साल पहले वह राजा रघुवंशी से मिला था। जिसके कारण वह उसके घर गया था।पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि नौकरी पर गैर हाजिरी के कारण उसे बर्खास्त कर दिया था और पत्नी से विवाद के चलते पत्नी ने भी उसे छोड़ दिया था। हालांकि वह घर पर क्यों आया इस सवाल का जवाब रघवुंशी परिवार के लोग भी जानना चाहते है।
राजा रघुवंशी की फेमली को हुआ शक
फर्जी टाआई बजरंग लाल जाट वर्दी पहनकर राजा रघुवंशी के घर में पहुंच गया था। जहां वह परिवार के लोगों से जानकारी निकाल रहा था। इस बीच राजा की मां उमा रघुवंशी ने बड़े बेटे विपिन रघुवंशी को कॉल करके बुला लिया था, जिसके बाद उन्होंने उससे बातचीत की उन्हें उस पर शंका हुई तो पुलिस को इसके बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। विपिन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
गैर हाजिर होने पर हुआ सस्पेंड
राजेंद्र नगर टीआई नीरज बिरथरे ने बताया कि बजरंग लाल जाट राजस्थान के रतनगढ़ का रहने वाला है। वह आरपीएफ में आरक्षक के पद पर था, लेकिन उसे एन्जायटी ने घेर लिया। काम ठीक से नहीं कर पाने के कारण वह गैर हाजिर ज्यादा रहने लगा था। इसके साथ ही उसका पत्नी से भी लगातार विवाद चल रहा था। जिसके कारण 8-10 साल पहले पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वहीं ज्यादा गैर हाजिर रहने के कारण उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। एन्जायटी के कारण वह वर्दी पहनकर निकल जाता था। बजरंग लाल के परिवार में उसके पिता नहीं है, मां और बहन है। उसकी पत्नी उससे अलग रहती है। उनकी 12 साल का एक बेटा भी है।
राजस्थान से खरीदे थी वर्दी
टीआई ने बताया कि आरोपी के पास पहले से ही आरक्षक की वर्दी थी। उसने उस पर राजस्थान से खरीदे गए दो नकली क्लैप लगा लिए थे। ये क्लैप आसानी से बाजार में मिल जाते हैं। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि करीब 7-8 साल पहले उज्जैन में उसकी राजा रघुवंशी से मुलाकात हुई थी, जिसे वह अब तक याद रखे हुए था और इसी बहाने वह उनके घर पहुंच गया।
मकसद साफ नहीं
हालांकि, उसका असल मकसद क्या था, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने विपिन रघुवंशी की शिकायत पर धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Read More:- कटनी की ‘लापता लेडी’ अर्चना तिवारी की तलाश पूरे देश में जारी, GRP ने छेड़ी ऑल इंडिया सर्च ऑपरेशन
Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा – 200 लोग लापता….
