बहोड़ापुर नकली जीरा मामला: खाने में इस्तेमाल होने वाला जीरा अगर नकली निकले और वह भी सौंफ पर सीमेंट व रसायन चढ़ाकर बनाया गया हो, तो यह सिर्फ मिलावट नहीं बल्कि सेहत से खुला खिलवाड़ है। ऐसा ही मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तीन कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
बहोड़ापुर नकली जीरा मामला: ट्रांसपोर्ट से पकड़ी गई 46 बोरियां
जानकारी के मुताबिक, पिछले महीने बहोड़ापुर स्थित एक ट्रांसपोर्ट से नकली जीरे की 46 बोरियां जब्त की गई थीं। यह कार्रवाई शिवपुजारी ब्रांड के संचालकों की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कराई थी। जब्त किए गए जीरे की कीमत करीब ढाई लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है.पुलिस ने पूरे मामले की जांच के बाद शुक्रवार को तीन कारोबारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।
Also Read-जो मजा वन के साथ आता है वह कहीं और नहीं-सीएम डॉ मोहन यादव
बहोड़ापुर नकली जीरा मामला: शहर और झांसी के तीन आरोपी
शिवपुजारी ब्रांड के मालिक विमल कुमार पटेल, निवासी मेहसाना (गुजरात) की रिपोर्ट पर हितेश सिंघल उर्फ चंपक निवासी विनय नगर, मनोज जो मां शीतला कोल्ड स्टोरेज पुरानी छावनी का मैनेजर बताया जा रहा है, और टीटू अग्रवाल निवासी झांसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.शिकायत में बताया गया कि आरोपी शिवपुजारी ब्रांड के नाम पर घटिया क्वालिटी का जीरा बाजार में खपा रहे थे।
Also Read-भोपाल में एक साथ 7 कारों में आग लगी.. शॉप में थी कार घटना या साजिश ?
हूबहू पैकेजिंग, अंदर नकली माल
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने शिवपुजारी ब्रांड जैसी दिखने वाली पैकेजिंग सामग्री छपवा रखी थी। उसी पैकिंग में सौंफ के बीजों पर सीमेंट और रासायनिक पदार्थों का लेप चढ़ाकर तैयार किया गया नकली जीरा बेचा जा रहा था. इस नकली जीरे को कंपनी के ट्रेडमार्क के नाम पर बाजार में उतारा जा रहा था। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का जीरा खाने से लोगों की सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है।
लैब जांच की तैयारी
पुलिस के मुताबिक जब्त किए गए जीरे के नमूने अब प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाएंगे, ताकि यह साफ हो सके कि इसमें किन-किन रसायनों का इस्तेमाल किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी.खाद्य पदार्थों में इस तरह की मिलावट ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर लोगों की थाली तक पहुंचने वाले मसाले कितने सुरक्षित हैं।
Also Read-किसानों को लिए आज एक बड़ा दिन..CM मोहन देंगे तोहफा
