Shilpa Restaurant Bastion Closed: 60 करोड़ धोखाधड़ी केस के बीच शिल्पा शेट्टी का ...

shilpa-shetty-bastion-restaurant-closed-fraud-case

Shilpa Restaurant Bastion Closed: 60 करोड़ धोखाधड़ी केस के बीच शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट बैस्टियन बंद!

shilpa restaurant bastion closed 60 करोड़ धोखाधड़ी केस के बीच शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट बैस्टियन बंद

Shilpa Restaurant Bastion Closed: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जो अपने एक्टिंग और अदाओं के साथ - साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी - जाती है। अपने नए लुक को लेकर अक्सर सुर्खियो में बनी रहती है। लेकिन अब एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चा का विषय बनी हुई हैं, लेकिन इस बार वो अपनी लुक की वजह से नही बल्कि उनके पॉपुलर रेस्टोरेंट बैस्टियन के बंद होने की वजह से चर्चाओं में हैं, शिल्पा ने 2 सितंबर को इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट कर लिखा "एक युग का अंत"। Read More: Sonakshi Sinha Post Viral: सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर ब्रांड्स को लगाई फटकार, एक्ट्रेस का पोस्ट वायरल!

शिल्पा का इमोशनल पोस्ट...

शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए वहां गुजारे पल को याद करते हुए रेस्टोरेंट के बंद होने का ऐलान किया और लिखा कि- 'इस गुरुवार एक युग का अंत होगा, जब हम मुंबई की सबसे आइकॉनिक डेस्टिनेशन्स में से एक बैस्टियन बांद्रा को अलविदा कहेंगे। यह वह जगह है जिसने हमें अनगिनत यादें, कभी न भूलने वालीं रातें और ऐसे पल दिए जिन्होंने शहर की नाइट लाइफ को आकार दिया। अब यह जगह अपना अंतिम पर्दा गिरा रही है।'

उन्होंने आग लिखा कि-

'इस लीजेंड्री जगह का सम्मान करने के लिए, हम अपने सबसे करीबी मेहमानों के लिए एक खास शाम का आयोजन कर रहे हैं, एक रात जो पुरानी यादों, एनर्जी और जादू से भरपूर होगी, जिसमें बैस्टियन द्वारा अब तक दी गई हर चीज का जश्न मनाया जाएगा। जब हम बैस्टियन बांद्रा को अलविदा कहेंगे, तो हमारी थर्सडे नाइट का खास आर्केन अफेयर इवेंट अगले हफ्ते बैस्टियन एट द टॉप में जारी रहेगा, जहां यह विरासत एक नए अध्याय और नए अनुभवों के साथ आगे बढ़ेगी।'

2016 में हुई थी शुरुआत...

शिल्पा शेट्टी ने 2016 में रंजीत बिंद्रा के साथ मिलकर इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। यह जगह मुंबई की नाइट लाइफ के लिए काफी पॉपुलर रही। साल 2023 में इसे री-लोकेट किया गया था। हालांकि शिल्पा ने अपने पोस्ट में रेस्टोरेंट बंद होने का कारण नहीं बताया।

60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर...

मुंबई के बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर करीब 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अगस्त में कोठारी ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। कोठारी के मुताबिक, साल 2015 में उनकी मुलाकात एजेंट राजेश आर्या के जरिए शिल्पा और राज कुंद्रा से हुई थी। उस समय दोनों बेस्ट डील टीवी कंपनी के डायरेक्टर थे और शिल्पा के पास कंपनी के 87% से ज्यादा शेयर थे।

कैसे हुआ सौदा?

एक मीटिंग में तय हुआ कि कोठारी कंपनी को 75 करोड़ रुपए का लोन देंगे, जिस पर 12% सालाना ब्याज तय हुआ। अप्रैल 2015 में कोठारी ने पहली किस्त के तौर पर 31.95 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। बाद में टैक्स की परेशानी बताकर शिल्पा और कुंद्रा ने इस रकम को इन्वेस्टमेंट के रूप में दिखाने का सुझाव दिया और हर महीने रिटर्न देने का वादा किया। इसके बाद सितंबर 2015 से मार्च 2016 तक कोठारी ने करीब 28.54 करोड़ रुपए और दिए। यानी कुल मिलाकर उन्होंने 60.48 करोड़ रुपए और 3.19 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी के रूप में चुकाए।

गारंटी और इस्तीफा...

कोठारी का दावा है कि अप्रैल 2016 में शिल्पा ने उन्हें पर्सनल गारंटी दी थी। लेकिन उसी साल सितंबर में उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कंपनी पर 1.28 करोड़ रुपए का कर्ज सामने आया, जिसकी जानकारी कोठारी को पहले नहीं थी।

मामला पहुंचा EOW तक....

कई बार रकम वापसी मांगने के बावजूद कोठारी को पैसे नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की। मामला पहले जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ, लेकिन रकम 10 करोड़ से ज्यादा होने के कारण अब इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कर रही है।

संबंधित सामग्री

बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत

बुलंदशहर में जीतू सैनी, बर्थडे पार्टी में 3 लोगों की हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।

NIT श्रीनगर का छात्र अलकनंदा नदी में डूबा, 5 दिन बाद मिला शव

उत्तराखंड

NIT श्रीनगर का छात्र अलकनंदा नदी में डूबा, 5 दिन बाद मिला शव

Anand Sohan, a third-year computer science student from NIT Srinagar, drowned in the Alaknanda River while swimming with friends.

IPL मैच के दौरान वेपिंग करने को लेकर रियान पराग पर लगा जुर्माना

खेल

IPL मैच के दौरान वेपिंग करने को लेकर रियान पराग पर लगा जुर्माना

Ryan Parag faced penalties for vaping in the dressing room during an IPL match against Punjab Kings, which is a violation of the IPL Code of Conduct.

भाजपा विधायक की राज्यपाल से शिकायतः महिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मंगू भाई पटेल से की मुलाकात

मध्य प्रदेश

भाजपा विधायक की राज्यपाल से शिकायतः महिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मंगू भाई पटेल से की मुलाकात

मध्यप्रदेश में बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय पर महिला कांग्रेस ने घर पर कब्जा करने और शोषण के आरोप लगाए हैं।

Vastu Tips Sleeping Direction: कहीं आप गलत दिशा में तो नहीं सो रहें, जानिए वास्तु के नियम...

सनातन

Vastu Tips Sleeping Direction: कहीं आप गलत दिशा में तो नहीं सो रहें, जानिए वास्तु के नियम...

Vastu Shastra suggests that sleeping in the wrong direction can impact both physical and mental health, with the south and east directions being most beneficial.