Selena Gomez Wedding: सेलेना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल!

selena-gomez-blanco-wedding-instagram-pictures-viral

Selena Gomez Wedding: सेलेना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल!

selena gomez wedding सेलेना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Ranveer Kapoor 43th Birthday: रणवीर का 43वां जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें… इन तस्वीरों को देख उन्हें लोग शादी की बधाईयां दे रहें हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें...

सेलेना ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। पोस्ट में कई खूबसूरत पलों को कैद किया गया। एक तस्वीर में दोनों हाथ पकड़े नजर आए, वहीं दूसरी में गले लगते दिखे। कुछ क्लोज-अप शॉट्स में उनके रिंग्स और सेलेना का हाथों में गुलदस्ता साफ देखा जा सकता है। एक फोटो में सेलेना जमीन पर बैठी थीं और ब्लैंको ने सिर उनकी गोद में रखा हुआ था। वीडियो क्लिप में वे ब्लैंको का बो-टाई ठीक करती और उन्हें किस करती दिखीं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने तारीख लिखी: "9.27.25"।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Selena Gomez (@selenagomez)

दोनों के आउटफिट और स्टाइल की बात करें तो...

शादी के मौके पर दोनों ने राल्फ लॉरेन के आउटफिट पहने। सेलेना ने हल्टर-नेक सैटिन गाउन पहना, जिसमें फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और ओपन बैक डिजाइन था। उन्होंने ‘लिली ऑफ द वैली’ का गुलदस्ता हाथ में रखा और टिफनी एंड कंपनी की प्लेटिनम-डायमंड ईयरिंग्स पहन रखी थीं। ब्लैंको ने ब्लैक टक्सीडो और बो-टाई पहनी।

रिसेप्शन और मेहमान..

शादी से पहले शुक्रवार को सांता बारबरा काउंटी के होप रैंच कम्युनिटी में रिहर्सल डिनर आयोजित किया गया। मुख्य सेरेमनी सी-क्रेस्ट नर्सरी में हुई, जिसमें करीब 170 मेहमान शामिल हुए। रिसेप्शन में सफेद टेंट लगाए गए, जहां डिनर, डांस और लाइव म्यूजिक का आयोजन किया गया। सुरक्षा के इंतजाम भी कड़े रखे गए। गेस्ट लिस्ट में कई सेलेब्रिटीज शामिल थे, जैसे टेलर स्विफ्ट, पॉल रुड, पेरिस हिल्टन, एड शीरन, एशले पार्क, डेविड हेनरी, मार्टिन शॉर्ट और स्टीव मार्टिन।

बैचलर पार्टी और रिश्ते का इतिहास...

शादी से पहले अगस्त में सेलेना ने मेक्सिको के काबो सान लुकास में फ्रेंड्स के साथ बैचलर पार्टी की। वहीं, ब्लैंको ने लास वेगास में बैचलर पार्टी की, जिसमें स्पा, कैवियार डिनर और नाइटक्लब विजिट शामिल थे। दोनों का रिश्ता जून 2023 में शुरू हुआ था। इससे पहले 2019 में उन्होंने मिलकर ट्रैक ‘I Can’t Get Enough’ पर काम किया था। दिसंबर 2023 में सेलेना ने इंस्टाग्राम कमेंट में अपने रिश्ते की पुष्टि की और कहा था कि ब्लैंको उनके दिल की सबसे खास चीज हैं।

जीवन की नई शुरुआत...

शादी के बाद सेलेना और ब्लैंको ने अपने रिश्ते को एक नई शुरुआत दी है। दोनों के साथ बिताए हर पल में प्यार और समर्पण झलकता है। इंस्टाग्राम पोस्ट और तस्वीरें इस खुशी को फैंस तक पहुंचा रही हैं। यह शादी संगीत और हॉलीवुड जगत के लिए भी खास है, क्योंकि दोनों कलाकारों ने अपनी कला और व्यक्तिगत जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू किया है।    

संबंधित सामग्री

नाना पाटेकर का वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहें फिटनेस की तारीफ..

मनोरंजन

नाना पाटेकर का वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहें फिटनेस की तारीफ..

Bollywood actor Nana Patekar's workout video at age 76 goes viral, earning praise from celebrities and fans on social media.

BJP का कार्यकर्ता एडजस्टमेंट महाभियान जारी, एक जिले में होगी 70 समितियां 

मध्य प्रदेश

BJP का कार्यकर्ता एडजस्टमेंट महाभियान जारी, एक जिले में होगी 70 समितियां 

मध्य प्रदेश में BJP ने 55 जिलों में कार्यकर्ताओं को सरकारी समितियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने का अभियान शुरू किया।

कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

मध्य प्रदेश

कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरगोन जिले के गेहूं उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा की।

Rahul Roy ON Viral Video: राहुल रॉय का वीडियो वायरल होने पर हुए ट्रोल, की इमोशनल पोस्ट...

मनोरंजन

Rahul Roy ON Viral Video: राहुल रॉय का वीडियो वायरल होने पर हुए ट्रोल, की इमोशनल पोस्ट...

Actor Rahul Roy, after a viral video, shares an emotional post on Instagram addressing his struggles and mocking by netizens.

Atletico Arsenal Champions League:  एटलेटिको मैड्रिड और आर्सनल का मैच ड्रॉ पर समाप्त

खेल

Atletico Arsenal Champions League: एटलेटिको मैड्रिड और आर्सनल का मैच ड्रॉ पर समाप्त

चैंपियंस लीग सेमीफाइनल में एटलेटिको मैड्रिड और आर्सनल के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। फाइनल के लिए निर्णायक मैच लंदन में होगा।