Palak Muchhal World Record: इंसानियत की मिसाल बनीं पलक मुच्छल, 3800 बच्चों को दी नई जिंदगी!

palak-muchhal-world-record-3800-children-heart-surgery

Palak Muchhal World Record: इंसानियत की मिसाल बनीं पलक मुच्छल, 3800 बच्चों को दी नई जिंदगी!

palak muchhal world record इंसानियत की मिसाल बनीं पलक मुच्छल 3800 बच्चों को दी नई जिंदगी

Actor Govinda Hospitalized: गोविंदा की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती!

"गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स" में दर्ज नाम..

अब पलक का नाम अब "गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स" और "लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" में दर्ज हो गया है। उन्होंने अब तक 3,800 से अधिक बच्चों की हार्ट सर्जरी करवाई है और अनगिनत परिवारों को नई उम्मीद दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Palak Muchhal (@palakmuchhal3)

संगीत से बढ़कर इंसानियत की कहानी...

इंदौर में जन्मीं पलक मुच्छल न सिर्फ अपनी मीठी आवाज़ के लिए जानी जाती हैं, बल्कि दिल की उदारता के लिए भी पहचानी जाती हैं। उन्होंने “पलक पलाश चैरिटेबल फाउंडेशन” की स्थापना की, जिसके ज़रिए वो भारत और विदेशों में ज़रूरतमंद बच्चों की हार्ट सर्जरी के लिए फंड जुटाती हैं। उनका कहना है — “गाना मेरा शौक है, लेकिन किसी बच्चे को नई जिंदगी देना मेरी जिम्मेदारी है।” '

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Better India - Hindi (@thebetterindia.hindi)

एक वादा जिसने जिंदगी बदल दी...

बचपन में ट्रेन से सफर के दौरान पलक की मुलाकात कुछ गरीब बच्चों से हुई थी। उन बच्चों की हालत देखकर उन्होंने मन ही मन वादा किया कि एक दिन वो जरूरतमंद बच्चों की मदद ज़रूर करेंगी। वही वादा आज उनकी जिंदगी का मकसद बन गया है। आज वो अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा दान करती हैं ताकि कोई बच्चा पैसों की कमी से इलाज से वंचित न रहे।

कारगिल शहीदों के परिवारों की भी की थी मदद...

पलक केवल बच्चों तक सीमित नहीं रहीं। उन्होंने कारगिल शहीदों के परिवारों और गुजरात भूकंप पीड़ितों की भी मदद की थी। बताया जाता है कि उन्होंने राहत कार्यों के लिए 10 लाख रुपये का दान दिया था। उनके अनुसार, “मदद करना मेरे लिए कोई काम नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा है।”

पति मिथुन भी हैं साथ...

पलक मुच्छल के पति मिथुन शर्मा, जो खुद एक प्रसिद्ध म्यूजिक कंपोजर हैं, इस नेक काम में हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा, “चाहे शो हो या न हो, कमाई हो या न हो, बच्चों की सर्जरी कभी नहीं रुकेगी।”

दिल से गाती हैं, दिल से जीती हैं...

पलक ने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिए हैं जैसे — ‘मेरी आशिकी’, ‘कौन तुझे’, ‘सनम तेरी कसम’, ‘इक मुलाकात’, ‘देखा हजारों दफ़ा’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’। लेकिन अब उनका नाम सिर्फ एक सिंगर के रूप में नहीं, बल्कि इंसानियत की मिसाल के रूप में भी याद किया जाएगा।    

संबंधित सामग्री

भोपाल में युवक को बदमाशों ने निर्वस्त्र करके पीटा, अमानवीयता की सारी हदें पार

मध्य प्रदेश

भोपाल में युवक को बदमाशों ने निर्वस्त्र करके पीटा, अमानवीयता की सारी हदें पार

भोपाल में बदमाशों ने युवक को निर्वस्त्र करके पीटा, इलाके के चार बदमाशों ने युवक पर चाकुओं से हमला किया और उसे अपमानित किया।

Rajpal Enter Salman Film: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म में हुई राजपाल यादव की एंट्री

मनोरंजन

Rajpal Enter Salman Film: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म में हुई राजपाल यादव की एंट्री

Rajpal Yadav will feature in a significant role in Salman Khan's upcoming film 'SVC63', starring alongside Nayanthara, under director Vamshi Paidipally.

PM मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, हरिद्वार से जुड़ेगा

उत्तर प्रदेश

PM मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, हरिद्वार से जुड़ेगा

PM Modi inaugurated the Ganga Expressway in Hardoi, UP, which will connect Meerut to Prayagraj, reducing travel time significantly.

ज्योतिष शास्त्र: बुध ग्रह के उपाय से बढ़ेगी बुद्धि और समृद्धि

सनातन

ज्योतिष शास्त्र: बुध ग्रह के उपाय से बढ़ेगी बुद्धि और समृद्धि

ज्योतिष विशेषज्ञ डॉ. मधु प्रिया के अनुसार, बुध ग्रह के कमजोर प्रभाव को दूर करने के लिए तुलसी, दुर्गा चालीसा और गणेश पूजा के उपाय अपनाएं।

भोपाल में हजारों अतिथि शिक्षकों ने किया जोरदार प्रदर्शन

मध्य प्रदेश

भोपाल में हजारों अतिथि शिक्षकों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भोपाल में अतिथि शिक्षकों ने सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ प्रदर्शन किया, नियमितीकरण और अन्य मांगों की पूर्ति की मांग की।