Kajal Aggarwal fake Death News: काजल अग्रवाल की मौत की खबर निकली अफवाह, एक्ट्रेस...

kajal-aggarwal-fake-death-news-instagram-truth

Kajal Aggarwal fake Death News: काजल अग्रवाल की मौत की खबर निकली अफवाह, एक्ट्रेस ने इंस्टा पोस्ट से बताया सच...

kajal aggarwal fake death news काजल अग्रवाल की मौत की खबर निकली अफवाह एक्ट्रेस ने इंस्टा पोस्ट से बताया सच

गणपति बप्पा मोरया न बोलने पर विवाद, अली गोनी बोले- पूजा में नहीं जाता, सभी धर्मों का सम्मान करता हूं हालांकि, कुछ घंटों के बाद एक्ट्रेस काजल अग्रवाल खुद सामने आईं और इन सभी अफवाहों को गलत बताते हुए कहा कि - 'वे सुरक्षित और बिल्कुल ठीक हैं।'

सोशल मीडिया पर काजल का बयान...

यह अफवाह सामने आते ही काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा – "मैंने कुछ बेबुनियाद खबरें देखी हैं, जिनमें दावा किया गया है कि मेरा एक एक्सीडेंट हो गया है (और मैं अब इस दुनिया में नहीं हूं) और सच कहूं तो, यह काफी मजेदार है क्योंकि यह बिल्कुल गलत है।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि-

'भगवान की कृपा से, मैं आप सभी को यह विश्वास दिलाना चाहती हूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं, सुरक्षित हूं और बहुत अच्छा कर रही हूं। मैं आपसे विनम्र अनुरोध करती हूं कि ऐसी झूठी खबरों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं। आइए, हम अपना फोकस पॉजिटिविटी और सच्चाई पर रखते हैं।'

View this post on Instagram

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

फिल्मों का सफर...

काजल अग्रवाल ने 2004 में बॉलीवुड फिल्म क्यों! हो गया ना से डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें असली पहचान साउथ सिनेमा से मिली। काजल ने तमिल और तेलुगू फिल्मों में दर्जनों हिट फिल्में दी हैं और वे इंडस्ट्री की टॉप हीरोइनों में शुमार हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

हाल ही में काजल को कन्नप्पा फिल्म में देखा गया था। इसके अलावा वे साल 2025 में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स...

काजल इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर रहीं हैं। इनमें द इंडियन स्टोरी, इंडियन 3 और रामायणम् जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, यश और रवि दुबे जैसे बड़े सितारे भी कास्ट किए गए हैं।

एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो...

काजल ने साल 2020 में बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की थी। उनके सादी के 2 साल बाद उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम नील है।

View this post on Instagram

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

वैकेशन की तस्वीरें...

इन दिनों काजल अग्रवाल अपने परिवार के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। वे करीब एक महीने से वहीं पर हैं और लगातार अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

संबंधित सामग्री

7 दिन ‘डिजिटल अरेस्ट’, रिटायर्ड प्रोफेसर से 1.4 करोड़ की ठगी

छत्तीसगढ़

7 दिन ‘डिजिटल अरेस्ट’, रिटायर्ड प्रोफेसर से 1.4 करोड़ की ठगी

बिलासपुर में रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट कर 1.4 करोड़ की ठगी। ठगों ने ED और सुप्रीम कोर्ट के फर्जी नोटिस भेजकर डराया।

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, बस पलटी...3 की मौत, 27 घायल

मध्य प्रदेश

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, बस पलटी...3 की मौत, 27 घायल

राजगढ़ के ब्यावरा में बारातियों से भरी बस पलटने से 3 लोगों की मौत और 27 घायल। ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ, कई गंभीर घायल रेफर।

Ranbir With Mother Video Viral: रणबीर कपूर का मां नीतू के साथ डांस का वीडियो वायरल

मनोरंजन

Ranbir With Mother Video Viral: रणबीर कपूर का मां नीतू के साथ डांस का वीडियो वायरल

A heartwarming video of Bollywood star Ranbir Kapoor dancing with his mother Neetu Kapoor has gone viral, showcasing their close bond.

नाना पाटेकर का वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहें फिटनेस की तारीफ..

मनोरंजन

नाना पाटेकर का वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहें फिटनेस की तारीफ..

Bollywood actor Nana Patekar's workout video at age 76 goes viral, earning praise from celebrities and fans on social media.