Dilip Joshi 57th birthday: दिलीप जोशी का 57वां जन्मदिन आज...

dilip-joshi-57th-birthday-celebration-life-career-highlights

Dilip Joshi 57th birthday: दिलीप जोशी का 57वां जन्मदिन आज...

dilip joshi 57th birthday दिलीप जोशी का 57वां जन्मदिन आज

Dilip Joshi 57th birthday: टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर दीलीप जोशी जो कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल के किरदार से घर-घर मशहूर हुए आज उनका 57वां जन्मदिन है। लोग उन्हें इस शो में काफी पसंद करते हैं। एक्टर ने इस शो में काम करने से पहले सलमान खान के साथ ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, शाहरुख खान के साथ ‘वन 2 का 4’ और ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। एक्टर का जन्म 26 मई, 1968 को पोरबंदर के गोसा गांव के एक गुजराती ब्राह्मण परिवार में हुआ था। Read More: Operation Sindoor: प्रीति जिंटा ने जीता दिल, शहीदों के परिवार के लिए उठाया ये बड़ा कदम!

थिएटर में किया काम फिर खोली एजेंसी...

एक्टिंग की शुरुआत उन्होंने थिएटर से की। एक नाटक के लिए उन्हें सिर्फ 450 रुपए मिलते थे। इतने कम पैसों में घर चलाना संभव नहीं था, इसलिए उन्होंने ट्रैवल एजेंसी खोल ली। वहां सुबह 9 से रात 9 बजे तक काम करते रहे, लेकिन एक्टिंग का जुनून उन्हें हमेशा खींचता रहा। और 5 साल तक उसे जारी रखा।

कम उम्र में हुई सगाई और शादी..

दिलीप जोशी की निजी जिंदगी भी खास रही है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी सगाई तब हुई जब वह 18 साल के थे और उनकी पत्नी जयमाला मात्र 14 वर्ष की थीं। पत्नी के 18 वर्ष के होते ही उन्होंने शादी कर ली। उस समय दिलीप की उम्र 22 साल थी।

पत्नी ने दी हिम्मत, एक्टिंग में फिर रखा कदम..

दिलीप ने एक इंटरव्यूं में बताया कि- 5 साल तक ट्रैवल एजेंसी चलाने के बाद मैंने तय कर लिया कि इस काम के लिए नहीं बना हूं, लेकिन इसे छोड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। दूसरा काम आता नहीं था और एक्टिंग लाइन बहुत इनसिक्योर थी। जब दिलीप दुविधा में पड़ तब वो पत्नी जयमाला जोशी के पास पहुंचे, उन्हें सब बताया तो उन्होंने बिना किसी संकोच के कहा, “आप जो करना चाहते हैं, करिए। हमें कौन सा करोड़पति बनना है” पत्नी की इस बात ने दिलीप को आत्मविश्वास दिया और उन्होंने ट्रैवल एजेंसी का काम छोड़कर एक्टिंग के रास्ते पर कदम बढ़ा दिए। आज दिलीप जोशी छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाते हैं।

फिल्मों से की एक्टिंग की शुरुआत, लेकिन नहीं मिली पहचान...

दिलीप जोशी ने अपने करियर की शुरुआत राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से की, जिसमें उन्होंने सलमान खान के नौकर 'रामू' की भूमिका निभाई। इसके बाद 'हम आपके हैं कौन' में भोला का किरदार निभाया, जिसे सराहा गया। बावजूद इसके, उन्हें लगातार काम नहीं मिला और लंबे समय तक बेरोजगारी का सामना करना पड़ा।

झेलनी पड़ी थी पैसों की तंगी...

दिलीप जोशी ने एक बार कहा था, "मेरी बेटी का जन्म 1992 में हुआ। उस वक्त बैंक में सिर्फ 25,000 रुपये थे और अस्पताल में ही 13,000 खर्च हो गए।" उस समय उनके पास बस कुछ नाटक थे, जिनसे प्रति नाटक 450 रुपये की आमदनी होती थी। ‘हम आपके हैं कौन’ की सफलता के बाद भी लंबे समय तक उन्हें काम नहीं मिला।

24 साल का अनुभव, फिर भी डेढ़ साल तक बेरोजगारी...

एक्टिंग में 24 साल बिताने के बावजूद एक समय ऐसा भी आया जब दिलीप जोशी डेढ़ साल तक खाली बैठे रहे। वह काम के लिए लगातार प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स के दफ्तरों के चक्कर काटते थे लेकिन कोई प्रोजेक्ट नहीं मिल रहा था।

‘तारक मेहता’ बना वरदान...

एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें 'कॉमेडी सर्कस' का ऑफर मिला, लेकिन वह ऐसा कोई काम नहीं करना चाहते थे जिसे अपने परिवार के साथ बैठकर न देख सकें। उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया। उसके एक महीने बाद ही उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार मिला। इसे उन्होंने भगवान का आशीर्वाद मानकर स्वीकार किया।

शो बना पहचान, लेकिन विवाद भी साथ चला...

28 जुलाई 2008 से शुरू हुआ यह शो आज भी सफलतापूर्वक चल रहा है। दिलीप जोशी का जेठालाल का किरदार दर्शकों का पसंदीदा बन गया। हालांकि, शो की लोकप्रियता के साथ-साथ विवाद भी सामने आए। एक समय ऐसा आया जब दिलीप जोशी ने प्रोड्यूसर असित मोदी से नाराज होकर शो छोड़ने की धमकी दे दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त 2023 में दिलीप जोशी छुट्टी के सिलसिले में प्रोड्यूसर से मिलने पहुंचे, लेकिन असित मोदी उनसे बात करने से बचते रहे। यह बात दिलीप को बुरी लगी और गुस्से में उन्होंने प्रोड्यूसर की कॉलर पकड़ ली। बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने शो छोड़ने तक की धमकी दे डाली।

संबंधित सामग्री

जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने से 9 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश

जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने से 9 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर क्रूज डूबने से 9 लोग मारे गए। 4 लापता हैं, और बचाव कार्य चल रहा है। क्रूज संचालन पर राज्यभर में रोक लगाई गई।

भोपाल के मानस भवन क्षेत्र में बस्ती हटाने की प्रक्रिया शुरू

मध्य प्रदेश

भोपाल के मानस भवन क्षेत्र में बस्ती हटाने की प्रक्रिया शुरू

भोपाल में मानस भवन के पास स्थित बस्ती को हटाना शुरू किया गया। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया और कांग्रेस नेता धरने पर बैठे।

Jharkhand Boy Ishank Sets Record: 7 साल के बच्चे ने रचा इतिहास, श्रीलंका से तैरकर पहुंचा भारत!

खेल

Jharkhand Boy Ishank Sets Record: 7 साल के बच्चे ने रचा इतिहास, श्रीलंका से तैरकर पहुंचा भारत!

Ishank, a 7-year-old from Jharkhand, India, has set a new record by swimming the 29 km Palk Strait in under 10 hours, breaking earlier records and earning national acclaim.

CSK Vs MI IPL 2026: आज CSK और MI होंगे आमने-सामने, हिटमैन-माही के खेलने पर सस्पेंस

खेल

CSK Vs MI IPL 2026: आज CSK और MI होंगे आमने-सामने, हिटमैन-माही के खेलने पर सस्पेंस

In the 19th IPL season, Chennai Super Kings and Mumbai Indians clash at Chepauk Stadium. Both teams aim for a crucial win after mixed results in earlier games.

RR vs DC IPL Result: दिल्ली के हाथों रॉयल्स को मिली हार, सीजन के टॉप स्कोरर बने KL

खेल

RR vs DC IPL Result: दिल्ली के हाथों रॉयल्स को मिली हार, सीजन के टॉप स्कोरर बने KL

In IPL 2026, Delhi Capitals defeated Rajasthan Royals by 7 wickets at Jaipur's Sawai Mansingh Stadium. KL Rahul and Pathum Nissanka led the chase.