'काला हिरण' फिल्म के कॉस्टिंग डायरेक्टर को सलमान खान ने भेजा नोटिस!

Salman Khan's Film Controversy

'काला हिरण' फिल्म के कॉस्टिंग डायरेक्टर को सलमान खान ने भेजा नोटिस!

Salman Khan has issued a legal notice to halt the production of 'Kala Hiran', a film allegedly based on his involvement in a blackbuck hunting case.

काला हिरण फिल्म के कॉस्टिंग डायरेक्टर को सलमान खान ने भेजा नोटिस

'काला हिरण' फिल्म के कॉस्टिंग डायरेक्टर को सलमान खान ने भेजा नोटिस! |

Kala Hiran Movie Controversy: देशभर में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान से जुड़ा चर्चित 1998 का काले हिरण शिकार का मामला लंबे समय से चर्चा में रहा है। कहा जाता है कि, इस मामले की वजह से ही लॉरेंस विश्नोई सलमान खान के जान के पीछे पड़ा हुआ है। अब इस पूरे मामले को लेकर डायरेक्टर अक्षय पांडे फिल्म 'काला हिरण'  लेकर आ रहे हैं, इस फिल्म का ऐलान सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर जारी कर किया गया। लेकिन इसके बाद सलमान कान की ओर से उन्हें लीगल नोटिस भेजा गया।

डायरेक्टर को सलमान ने भेजा नोटिस

रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर सलमान खान की ओर से लॉ फर्म DSK लीगल ने कॉस्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को लीगल नोटिस भेजकर  'काला हिरण' नाम की प्रस्तावित फिल्म के प्रोडक्शन और प्रमोशन को तुरंत रोकने की मांग की है।

24 अप्रैल 2026 को भेजा गया नोटिस 

सलमान की ओर से 24 अप्रैल को फिल्म रोकने को लेकर नोटिस भेजा था। उन्होंने कहा कि - 'यह फिल्म कथित तौर पर सलमान खान के काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित है। इस फिल्म से उनकी इमेज को नुकसान पहुंच सकता है, चल रही लीगल प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और उनके पर्सनल राइट्स का उल्लंघन हो सकता है।'

सलमान की लीगल टीम का कहना है कि- 'एक्टर ने अपने नाम, पहचान या उनसे जुड़े किसी भी कथित घटनाक्रम के इस्तेमाल की कोई अनुमति नहीं दी है।'

20 जून को होना था टीजर रिलीज

सलमान खान और उनसे जुड़े काला हिरण शिकार पर आधारित फिल्म 'काला हिरण' का टीजर 20 जून को रिलीज होना था, जबकि पोस्टर 29 अप्रैल में इसका पोस्टर रिलीज किया गया था।  

सलमान और काले हिरण विवाद पर आधारित फिल्म 

यह फिल्म बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से जुड़े काले हिरन के शिकार के मामले पर आधारित है। इसमें सलमान खान (Salman Khan) और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच विवाद को दर्शाएगा। यह फिल्म कोर्टरूम ड्रामा और क्राइम थ्रिलर से भरी होगी, जिसका पोस्टर जारी हो चुका है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हुई है, जिनमें संभल और मुरादाबाद शामिल हैं।

प्रोड्यूसर अमित जानी का बयान

एक इंटरव्यू के दौरान निर्माता अमित जानी ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि-  ‘1998 में जोधपुर के कांकाणी गांव में सलमान खान पर काला हिरण के शिकार का आरोप लगा था। उस मामले से जुड़े कोर्टरूम ड्रामा, क्राइम, थ्रिलर और लॉरेंस व सलमान खान के बीच की दुश्मनी को फिल्मी रूप में पेश किया गया है। फिल्म की शूटिंग संभल, मुरादाबाद और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में हुई है।’

उन्होंने आगे बताया कि- 

‘उस समय हुए कथित काला हिरण शिकार, सलमान खान की गिरफ्तारी और सजा से जुड़े घटनाक्रम को फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म के पोस्टर का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। लोग सलमान खान, लॉरेंस और काला हिरण शिकार मामले पर आधारित एक सिनेमाई कहानी का इंतजार कर रहे थे। 20 जून को हम फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर जारी करेंगे।’

लॉरेंस बिश्नोई और सलमान के बीच विवाद

साल 1998 में जोधपुर में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान काला हिरण शिकार का मामला सामने आया था। सलमान पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ दो चिंकारा शिकार, एक कांकाणी काला हिरण शिकार मामला और एक आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में एक्टर को 12 अक्टूबर 1998 में गिरफ्तार किया गया था। 

बिश्नोई समुदाय में काले हिरण को पवित्र माना जाता है। इस घटना के बाद  बिश्नोई गैंग सलमान खान के पीछे पड़ गया। और उन पर कई हमले भी करवाएं। साथ ही उन लोगों को निशाना बना रहा है जो एक्टर के करीब हैं। अक्टूबर 2024 में, राजनेता बाबा सिद्दीकी पर मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ली थी। वो सलमान खान के बेहद करीब थे।
 

संबंधित सामग्री

मम्मी के सुपरहिट गाने पर झूमीं मालती मैरी, बेटी का क्यूट अंदाज देख भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा

मनोरंजन

मम्मी के सुपरहिट गाने पर झूमीं मालती मैरी, बेटी का क्यूट अंदाज देख भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी का डांस वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी माँ के गाने 'तूने मारी एंट्रियां' पर नाचती नजर आ रही हैं।

कीर्ति कुल्हारी के साथ साइबर फ्रॉड, क्रेडिट कार्ड से कुछ ही मिनटों में उड़ाए ₹2.44 लाख

मनोरंजन

कीर्ति कुल्हारी के साथ साइबर फ्रॉड, क्रेडिट कार्ड से कुछ ही मिनटों में उड़ाए ₹2.44 लाख

बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी के साथ ₹2,43,852 की साइबर धोखाधड़ी हुई। मुंबई पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू की।

67 साल के हुए संजू बाबा, जिंदगी में मिले शोहरत के साथ दर्द भी… मां की मौत से जेल तक ऐसी रही कहानी

मनोरंजन

67 साल के हुए संजू बाबा, जिंदगी में मिले शोहरत के साथ दर्द भी… मां की मौत से जेल तक ऐसी रही कहानी

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपना 67वां जन्मदिन मनाया। उनकी जिंदगी शोहरत, विवाद और संघर्ष से भरी पड़ी है।

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

मनोरंजन

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान की याचिका के बाद 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म के टीजर को हटाने का आदेश दिया। फिल्म पर कानूनी विवाद बढ़ता जा रहा है।

शोले के ‘गब्बर’ की पुण्यतिथि आज: अमजद खान ने बदल दी थी बॉलीवुड के विलेन की पहचान, आवाज सुनकर आज भी कांप उठते हैं लोग

मनोरंजन

शोले के ‘गब्बर’ की पुण्यतिथि आज: अमजद खान ने बदल दी थी बॉलीवुड के विलेन की पहचान, आवाज सुनकर आज भी कांप उठते हैं लोग

अमजद खान के निधन की 31वीं पुण्यतिथि पर, उनके अविस्मरणीय किरदार गब्बर सिंह को याद किया जा रहा है, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में विलेन की परिभाषा बदल दी।