Ranveer Singh Banned by FWICE

डॉन 3 अचानक छोड़ने पर FWICE ने रणवीर सिंह पर लगया बैन! सपोर्ट में उतरे कई सितारें

Ranveer Singh faces a ban from FWICE after suddenly backing out from Don 3, causing a stir. Bollywood supports him as the industry debates the implications.

By : हेमा गुप्ता
डॉन 3 अचानक छोड़ने पर FWICE ने रणवीर सिंह पर लगया बैन! सपोर्ट में उतरे कई सितारें

डॉन 3 अचानक छोड़ने पर FWICE ने रणवीर सिंह पर लगया बैन! सपोर्ट में उतरे कई सितारें

FWICE Ban Ranveer celebs Support: धुरंधर फिल्म के फेम एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों चर्चाओं में बने हैं। लेकिन पॉपुलैरिटी की वजह से नहीं बल्कि उन्होंने डॉन 3 से अचानक बैकआउट कर लिया था,  जिसकी वजह से वो विवादों में घिरे हुए हैं। उन पर  FWICE (फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एप्लॉय्ज) ने सख्त कार्रवाई करते हुए बैन कर लगा दिया। बताया जा रहा है कि, जब तक यह मामला नहीं सुलझेगा, रणवीर किसी भी फिल्म में काम नहीं करेंगे। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोग एक्टर को सपोर्ट करते नजर आएं।

रणवीर के बैन पर चंकी पांडे  

चंकी पांडे ने एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह के विवाद के सवाल करने पर बताया कि-  '1987 में फिल्म इंडस्ट्री की हड़ताल थी और शूटिंग करने की इजाजत नहीं थी। लेकिन ठीक उसी समय उनकी फिल्म आग ही आग की शूटिंग ऊटी में हुई। इस बात से नाराज फेरडरेशन ने फिल्म में काम करने वाले हर शख्स को बैन कर दिया था। हालांकि तब धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा इतने बड़े स्टार थे, जिनके पास एक साथ 30-40 फिल्में थीं, ऐसे में उन्हें बैन करना मुश्किल था। '

उन्होंने आगे बताया कि-

वो उन दिनों इंडस्ट्री में नए आए थे, इस वजह से उन पर 1 हफ्ते का बैन लगाया गया, जिसके बाद एक्टर ने माफी मांगी। फिर उन्हें वापस काम करने का मौका मिला।

एक्टर ने बताया कि-'हमारी इंडस्ट्री बहुत छोटी और नाजुक है। मैंने ये सब खुद झेला है। '

मनोज बाजपेयी का बयान

एक इवेंट के दौरान मनोज बाजपेयी से रणवीर को लेकर सवाल पूछा गया। तो उन्होंने कहा कि-  'यह जगह इस बात के लिए बिल्कुल सही नहीं है। मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं कि इस इंडस्ट्री में जितने भी लोग हैं, वे सब इसके बारे में सिर्फ सोशल मीडिया पर ही पढ़ रहे हैं और हमारे पास इसके बारे में कोई डीटेल जानकारी नहीं है। 

एक को-वर्कर होने और इस बिरादरी के सदस्य होने के तौर पर हम बस यही कह सकते हैं कि हमें उम्मीद है कि ये मामला जल्द सुलझ जाएगा। बिना किसी और बढ़ावे के यह मामला सुलझेगा।'

फिल्मेकर संजय गुप्ता ने FWICE की की आलोचना

उन्होंने अपनेा सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर लिखा कि-  'जब एक ए-लिस्टर हीरो शूट करता है, तो उसके साथ 300 से ज्यादा वर्कर्स सेट पर काम करते हैं। किसी को बैन करने से उसका नुकसान नहीं होता, बल्कि उन मजदूरों की रोजी-रोटी छिन जाती है, जो उस काम पर ही निर्भर हैं। आखिर में इसका मतलब क्या है।'

FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित का बयान

रणवीर पर बैन के बाद FWICE को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इसके बाद FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने सफाई देते हुए कहा कि-  
'पहली बात तो पूरा कन्वर्सेशन ही गलत हो गया। ये बैन नहीं है। हम कोई कोर्ट नहीं हैं। हम लोगों को बैन नहीं कर सकते। हमने नॉन कॉर्पोरेशन इशू किया है। इसका मतलब है कि जो हमारे 30 क्राफ्ट के सदस्य हैं, वो रणवीर के साथ काम नहीं करेंगे। हमारी इच्छा है कि हम उनके साथ काम करते हैं या नहीं।हम एक ट्रेड यूनियन जैसे हैं। मामला अभी हल नहीं हुआ है, क्योंकि हमने बहुत देखा कि ये बहुत ही गलत ट्रेंड शुरू हो गया।'
 

संबंधित सामग्री

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

आरती सिंह ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच विवाद पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि वह अपने से बड़ों के निजी मामलों में दखल नहीं देंगी।

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों अस्पताल में भर्ती, डेंगू से संक्रमित होने के बाद चल रहा इलाज

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों अस्पताल में भर्ती, डेंगू से संक्रमित होने के बाद चल रहा इलाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस और CINTAA की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों डेंगू की चपेट में आने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा है।

53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से गोवा में शादी रजिस्टर कराई। दोनों के दो बेटे भी हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026