कंगना रनौत के खिलाफ सुनवाई

कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर कोर्ट में सुनवाई, बढ़ सकता है विवाद

कंगना रनौत पर छात्रों को 'गटर जेनरेशन' कहने पर आगरा की विशेष अदालत में सुनवाई होगी। इस मामले को रमाशंकर शर्मा ने दाखिल किया है।

By : सोनिया रायकवार
कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर कोर्ट में सुनवाई, बढ़ सकता है विवाद

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत के खिलाफ छात्रों को ‘गटर जेनरेशन’ कहने और उनके अभिभावकों के अपमान से जुड़े मामले में आगरा में शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी. यह परिवाद राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 अगस्त 2026 को दाखिल किया था 

छात्रों के प्रदर्शन का मामला

मामला जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन से जुड़ा है. हजारों छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना दिया था.20 जुलाई 2026 को पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया था और आंसू गैस के गोले छोड़े थे. इस कार्रवाई में कई छात्रों के घायल होने की बात सामने आई थी.

27 जुलाई को दिया बयान

इसके बाद 27 जुलाई को कंगना रनौत ने प्रदर्शन को लेकर बयान दिया था. उन्होंने वहां की स्थिति को देखकर उबकाई आने की बात कही थी और छात्रों की परवरिश पर भी सवाल उठाए थे. इसी बयान को आधार बनाकर वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने अदालत में परिवाद दाखिल किया है. अब विशेष एमपी/एमएलए अदालत में इस मामले की सुनवाई होगी.

पहले से चल रहा मामला

आगरा की अदालत में कंगना रनौत के खिलाफ एक अन्य मामला भी चल रहा है. यह वाद किसान आंदोलन के दौरान कंगना के बयान को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने ही दायर किया था.

संबंधित सामग्री

लाखों का बैग, छाता भी... संसद से कंगना रनौत का लग्जरी लुक हुआ वायरल

लाखों का बैग, छाता भी... संसद से कंगना रनौत का लग्जरी लुक हुआ वायरल

बीजेपी सांसद कंगना रनौत संसद में अपने महंगे एक्सेसरीज के साथ नजर आईं, जिसमें शामिल हैं Hermes Birkin हैंडबैग और रॉलेक्स घड़ी।

कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा के पहनावे और व्यवहार पर किया तीखा प्रहार

कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा के पहनावे और व्यवहार पर किया तीखा प्रहार

कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा की ड्रेसिंग और व्यवहार की आलोचना करते हुए अपमानजनक टिप्पणी की। उन्होंने सोनाक्षी को ''पॉकेटमार'' से जोड़ा।

कंगना रनोट ने Gen Z को 'जनरेशन गटर' कहा, CJP से तीखी नोकझोंक

कंगना रनोट ने Gen Z को 'जनरेशन गटर' कहा, CJP से तीखी नोकझोंक

भाजपा सांसद कंगना रनोट और CJP के बीच विवाद गहराया, जब कंगना ने Gen Z को 'जनरेशन गटर' कह डाला। पार्टी प्रवक्ता सौरव दास ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

कंगना रनोट का नई पीढ़ी की महिलाओं पर विवादित बयान, बोलीं- ‘गटर जेनरेशन’; नशा और कई रिश्तों को आजादी मानने का लगाया आरोप

कंगना रनोट का नई पीढ़ी की महिलाओं पर विवादित बयान, बोलीं- ‘गटर जेनरेशन’; नशा और कई रिश्तों को आजादी मानने का लगाया आरोप

कंगना रनोट ने नई पीढ़ी की महिलाओं को नशा और शराब की आजादी को लेकर 'गटर जेनरेशन' कहा, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद उत्पन्न हुआ।

पति को बीमारी तो पत्नी ने की दूसरी शादी,कहा- तुम तो कल मर जाओगे, मेरा क्या होगा? 

पति को बीमारी तो पत्नी ने की दूसरी शादी,कहा- तुम तो कल मर जाओगे, मेरा क्या होगा? 

बीमार पति को छोड़ पत्नी ने की दूसरी शादी, बिना तलाक के दूसरे व्यक्ति से शादी करने पर कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026