Producer Pehlaz Nihlani Passed Away: 76 साल की उम्र में डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का निधन

Pahlaj Nihalani Passes Away

Producer Pehlaz Nihlani Passed Away: 76 साल की उम्र में डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का निधन

Pahlaj Nihalani, noted film producer and director, and former CBFC president, has died at 76 after battling liver-related issues.

producer pehlaz nihlani passed away 76 साल की उम्र में डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का निधन

Producer Pehlaz Nihlani Passed Away: 76 साल की उम्र में डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का निधन |

Producer Pehlaz Nihlani Passed Away: फेमस डायरेक्टर- प्रोड्यूसर और CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) के अध्यक्ष रह चुके पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। 

बताया जा रहा है कि, वो काफी दिनों से वो बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें लीवर संबंधी समस्याएं थी। उन्होंने अपनी आखिरी सांस मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में ली।

FWICE के अध्यक्ष BN तिवारी का बयान

एक मीडिया एजेंसी के रिपोर्ट के मुताबिक, FWICE के अध्यक्ष BN तिवारी ने पहलाज निहलानी के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि- 'उन्हें हार्ट अटैक आया था। वह मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे और वहीं उन्होंने गुरुवार, 4 जून को अंतिम सांस ली।'

डायरेक्टर की पॉपुलर फिल्में

पहलाज निहलानी फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे। उन्होंने कई फेमस फिल्में दी है, जिसमें 'हथकड़ी' (1982), गोविंदा- दिव्या भारती स्टारर 'शोला और शबनम' (1992), गोविंदा-चंकी पांडे स्टारर 'आंखें' (1993), अनिल कपूर- करिश्मा कपूर स्टारर 'अंदाज' (1994),  'तलाश' (2003), राय लक्ष्मी स्टारर 'जूली 2' (2017) और गोविंदा स्टारर 'रंगीला राजा' (2019) जैसी फिल्में शामिल हैं।

5 साल पहले हुए थे बीमार
 
5 साल पहले पहलाज निहलानी बीमार पड़ गए थे। उन्हें खून की उल्टियां हुई थीं, जिसके बाद 28 दिनों तक वो मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती थे। 

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि- 'एक रात अचानक से 3 बजे मुझे बेचैनी होने लगी और खून की उल्टियां भी हुईं। मुझे अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई। यह क्रोनिक फूड पॉइजनिंग का मामला था। लेकिन इमरजेंसी थी। शुरुआत में मुझे 5-6 दिनों तक ICU में भर्ती रखा गया।'

उन्होंने आगे कहा कि-

'जब मैं ICU से बाहर आया तो सोचा कि 2-3 दिन में मैं घर चला जाऊंगा। लेकिन लंबे समय तक मेरा टेम्प्रेचर कम नहीं हुआ। मुझे बुखार आ रहा था और शाम के वक्त पेट में भी बहुत दर्द हो रहा था। डायग्नोसिस बढ़ता गया और यह चिंता का विषय बन गया।'

गोविंदा और चंकी पांडे को किया था लॉन्च

पहलाज निहलानी ने कई एक्टर्स को करियर बनाने में मदद की।  उन्होंने गोविंदा और चंकी पांडे को फिल्म में लॉन्च किया था।  साल 1986 में फिल्म 'इल्जाम' से गोविंदा को लॉन्च किया था और फिर चंकी पांडे को 'आग ही आग' फिल्म से लॉन्च किया। फिर उन्होंने गोविंदा और चंकी पांडे के साथ  'आंखें' फिल्म बनाई थी, जो साल 1993 में रिलीज हुई और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में से एक रही।

शोला शबनम में दिया था गोविंदा को रोल

एक पॉडकॉस्ट के दौरान पहलाज निहलानी ने बताया था कि- 'जब गोविंदा के पास काम नहीं था, ‘जब शोला और शबनम हमने शुरू की तो उससे पहली बार कॉमेडी रोल करवाया। फिर जब काम नहीं था उसके बाद तब फिल्म आंखें करवाई। दोनों फिल्मों में एकदम अलग रोल था।’
 

संबंधित सामग्री

दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो डिब्बे से निकला धुआं

देश-विदेश

दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो डिब्बे से निकला धुआं

दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को राजकोट में आपात लैंडिंग करनी पड़ी, जब पायलट ने कार्गो कंपार्टमेंट में धुआं देखा। सभी 194 यात्री सुरक्षित हैं।

शोले के ‘गब्बर’ की पुण्यतिथि आज: अमजद खान ने बदल दी थी बॉलीवुड के विलेन की पहचान, आवाज सुनकर आज भी कांप उठते हैं लोग

मनोरंजन

शोले के ‘गब्बर’ की पुण्यतिथि आज: अमजद खान ने बदल दी थी बॉलीवुड के विलेन की पहचान, आवाज सुनकर आज भी कांप उठते हैं लोग

अमजद खान के निधन की 31वीं पुण्यतिथि पर, उनके अविस्मरणीय किरदार गब्बर सिंह को याद किया जा रहा है, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में विलेन की परिभाषा बदल दी।

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का वीडियो देख भड़कीं मलाइका अरोड़ा, स्ट्रे डॉग संग हुए व्यवहार को बताया शर्मनाक

मनोरंजन

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का वीडियो देख भड़कीं मलाइका अरोड़ा, स्ट्रे डॉग संग हुए व्यवहार को बताया शर्मनाक

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव की वीडियो में एक स्ट्रे डॉग के साथ दुर्व्यवहार करने पर कड़ी आलोचना की है।

जंतर-मंतर विवाद पर बोले रजा मुराद, बच्चों के साथ संवेदनशीलता की अपील

राज्य

जंतर-मंतर विवाद पर बोले रजा मुराद, बच्चों के साथ संवेदनशीलता की अपील

बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद ने जंतर-मंतर पर बच्चों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए बाल अधिकारों और संवेदनशील संवाद की वकालत की।

मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर,अवंतिका एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट!

राज्य

मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर,अवंतिका एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट!

घोलवड-उमरगाम रेलखंड पर बाढ़ के कारण दिल्ली-मुंबई रूट की कई ट्रेनें रोकी गईं। रेलवे ने यात्रियों को ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी।