Alfa के धमदार ट्रेलर में सर्वरी- आलिया का दिखा खौफनाक रुप, अनिल कपूर-ऋतिक की एंट...

अल्फा ट्रेलर रिलीज

Alfa के धमदार ट्रेलर में सर्वरी- आलिया का दिखा खौफनाक रुप, अनिल कपूर-ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

बॉलीवुड की आगामी फिल्म 'अल्फा' के ट्रेलर में आलिया भट्ट, बॉबी देओल के दमदार प्रदर्शन के साथ अनिल कपूर और ऋतिक रोशन की झलक देखने को मिली।

alfa के धमदार ट्रेलर में सर्वरी- आलिया का दिखा खौफनाक रुप अनिल कपूर-ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Alfa के धमदार ट्रेलर में बॉबी देओल- आलिया का दिखा खौफनाक रुप, अनिल कपूर-ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाई एक्साइटमेंट |

Alpha Trailer Release:  बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट, फेमस एक्टर बॉबी देओल और शर्वरी वाघ स्‍टारर की अपकमिंग फिल्म 'Alpha' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें बॉबी देओल का खौफनाक रुप और अनिल कपूर की भी झलक नजर आई। ट्रेलर के आखिर में ऋतिक रोशन की भी झलक दिखी। ट्रेलर ने फैंस के अंदर फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ा दिया है। 

जानिए कैसा है ट्रेलर?

फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर बॉबी देओल से शुरू होता है। वो नन्ही आलिया को इंट्रोड्यूस करते हुए कहते हैं — “इसकी मां का नाम जानकी था... और हम इसे सीता बनाएंगे।” 

फिर आलिया की एंट्री होती है। वो एक कहानी सुनाती है और बताती हैं कि- "एक राक्षस था। घमंड उसका सबसे घातक शस्त्र था। वो धोखे से राज करता था... झूठ से जीतता था। एक दिन उसने एक राजकुमारी को अपने घर ले गया। इतिहास जानता है कि उस कहानी का अंत कैसे हुआ था, पर इस बार...सीता खुद लंका जलाने आई है।"

आगे दिखाया कि-

फिर पता चलता है कि, असल में आलिया के पिता बॉबी देओल है हीं नहीं। बल्कि बॉबी देओल उसे बचपन में 'अल्फा' मिशन के लिए किडनैप कर लाए थे। खूंखार तरीके से ट्रेन किया, उसे सीता नाम दिया। लेकिन अब वही सीता... उसकी लंका का सर्वनाश करने जा रही है।  और इस बार उसके साथ खड़े हैं — अनिल कपूर। फिर उसमें सर्वरी की एंट्री भी होती है, जिसमें आलिया और सर्वरी की लड़ाई होती है। सर्वरी कहती है, मुझे बात करनी तो आलिया कहती हैं मुझे रोक दो और कर लो बात। फिर दोनों के बीच खास बॉडिंग नजर आती है। दोनों मिलकर दुश्मनों का सामना करती हैं।

बॉबी देओल का किरदार फतेह है, जो दमदार डायलॉग्स देता है। आखिरी में वो बोलता है -“इंडिया ने अल्फा की कद्र नहीं की...अब इंडिया... अल्फा से डरेगा।” फिर आखिर में ऋतिक रोशन की एंट्री होती है। उनकी बस आंखे नजर आती है। लेकिन किरदार क्या है? अभी भी इस पर सस्पेंस बरकरार है।

3 जुलाई 2026 को होगी दुनिया भर में रिलीज

यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई 2026 को थिएटरों में दस्तक देगी। यह यूनिवर्स की 7वीं फिल्म और पहली फिल्म है जिसमें फीमेल लीड है। आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी 'अल्‍फा' को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है। फिल्‍म का स्‍क्रीनप्‍ले सौमिल शुक्ला और श्रीधर राघवन ने तैयार किया है। इसकी कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है। 

स्टार कास्ट

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में आलिया भट्ट, शरवरि वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन यूनिवर्स की पिछली फिल्म ‘वॉर’ के किरदार कबीर के रूप में कैमियो रोल में नजर आएंगे।‘अल्फा’ यश राज के स्पाई यूनिवर्स को और मजबूत करने वाली फिल्म मानी जा रही है। फिल्म एक्शन, थ्रिल और स्पाई जॉनर में बनी है।

संबंधित सामग्री

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों की भरमार

मनोरंजन

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों की भरमार

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी और रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम बड़े स्टार शामिल हुए। इस दौरान जाह्नवी कपूर और अन्य सितारों ने लाइमलाइट बटोरी।

नागार्जुन की 100वीं फिल्म में तब्बू निभा सकती हैं वैम्प का किरदार, 28 साल बाद बड़े पर्दे पर बन सकती है सुपरहिट जोड़ी

मनोरंजन

नागार्जुन की 100वीं फिल्म में तब्बू निभा सकती हैं वैम्प का किरदार, 28 साल बाद बड़े पर्दे पर बन सकती है सुपरहिट जोड़ी

नागार्जुन की 100वीं फिल्म 'King100' में तब्बू के खलनायिका के रोल की अफवाह है। इस फिल्म के साथ उनकी और नागार्जुन की जोड़ी लगभग 28 साल बाद फिर साथ आ सकती है।

मसूरी पहुंचे शाहिद कपूर, बेटी के स्कूल दाखिले के लिए किया विजिट

राज्य

मसूरी पहुंचे शाहिद कपूर, बेटी के स्कूल दाखिले के लिए किया विजिट

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर मसूरी में वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे, जहाँ उन्होंने अपनी बेटी का दाखिला कराने के साथ ही स्थानीय लोगों और प्रशंसकों के साथ समय बिताया।

'उसने सिगरेट से मुझे जला दिया था': नीति टेलर ने बयां किया हिंसक रिश्ते का दर्द, बोलीं- &quotवह साइकोटिक था&quot

मनोरंजन

'उसने सिगरेट से मुझे जला दिया था': नीति टेलर ने बयां किया हिंसक रिश्ते का दर्द, बोलीं- "वह साइकोटिक था"

अभिनेत्री नीति टेलर ने प्राइम वीडियो के शो 'अलायंस' में अपने पूर्व बॉयफ्रेंड द्वारा किए गए शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के बारे में बताया।

आमिर खान ने लॉन्गटाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट से रचाई शादी, मुंबई में बेहद सादगी से संपन्न हुआ निजी समारोह

मनोरंजन

आमिर खान ने लॉन्गटाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट से रचाई शादी, मुंबई में बेहद सादगी से संपन्न हुआ निजी समारोह

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने मुंबई में अपने आवास पर एक निजी समारोह में विवाह किया, जहाँ परिवार और करीबी दोस्त मौजूद थे।