नक्सलियों के 3 बड़े लीडर्स ढेर, ऑटोमेटिक वेपन बरामद, सर्चिंग जारी

Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में फोर्स ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। घटनास्थल से तीनों के शव के साथ ऑटोमेटिक वेपन बरामद किए गए हैं। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
Naxalites Encounter: मुठभेड़ में 3 नक्सली लीडर ढेर
बताया जा रहा है कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों को रविवार सुबह से जवानों ने घेर रखा था। मारे गए नक्सलियों में से कुछ डिविजनल कमेटी मेंबर कैडर के बताए जा रहे हैं। इस कैडर के नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ में 8 लाख रुपए का इनाम है।
Naxalites Encounter: मौके से ऑटोमेटिक वेपन बरामद
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल पार्क एरिया के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर जवानों को माओवादियों के कोर इलाके में ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। वहीं जवान मौके पर पहुंचे। जहां नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।
Naxalites Encounter: सर्च ऑपरेशन जारी
जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि फोर्स ने नक्सलियों को घेर रखा है। फिलहाल नो नेटवर्क जोन होने की वजह से जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस अफसरों का कहना है कि बड़े नक्सली लीडरों की मौजूदगी की सूचना थी। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
