bmo threatened video viral shivpuri: शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र के अस्पताल में तैनात ड्रेसर मनीष नाजगढ़ ने अपने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) पर कट्टा तान दिया। बताया जा रहा है कि मनीष पिछले 12 महीने से वेतन नहीं मिलने से बेहद नाराज़ था।
कैमरे में कैद हुई धमकी, सोशल मीडिया पर वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ड्रेसर अफसर की ओर गुस्से में बढ़ता है और सीधे उसके सिर पर कट्टा तान देता है। मौके पर मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं।अतरंगी हरकतों से पहले भी चर्चा में आ चुका है आरोपी ड्रेसर
Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?
bmo threatened video viral shivpuri: हले भी कर चुका है अजीब हरकतें
मामला कोलारस तहसील के अंतर्गत क्षेत्र का है. कर्मचारी की पहचान मनीष नाजगढ़ के रूप में हुई है, जो इससे पहले भी कुछ ऐसे ही हरकतों से चर्चा में आ चुका है. बताया जाता है कि ड्रेसर मनीष नाजगढ़ पिछले 12 महीने के वेतन नहीं मिलने के कारण नाराज था और बीएमओ से सैलरी की मांग करते हुए इलाके के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के ऊपर तान दिया.
bmo threatened video viral shivpuri: CMHO ने किया निलंबित
रिपोर्ट के मुताबिक ब्लॉक मेडिकल अधिकारी पर कट्टा तानने वाले ड्रेसर मनीष नाजगढ़ के खिलाफ जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वहीं, पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है. आरोपी ड्यूटी पर शराब पीने के मामले में पहले ही चर्चा में आ चुका है.
ड्रेसर के लगाए आरोप झूठे हैं-मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी
हालांकि मामले पर जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी संजय रिशेश्वर का कहना है कि ड्रेसर द्वारा वेतन नहीं के लगाए आरोप झूठे हैं. उन्होने कहा कि वैसा कोई मामला नहीं है, क्योंकि सितंबर 2025 तक का वेतन उसे निर्धारित समय पर जारी किया गया है. इसलिए हरकत को संज्ञान में लेकर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द
