Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • El Clasico Barcelona vs Real Madrid: थ्रिलर मुकाबला, बार्सिलोना ने 4-3 रियल मैड्रिड को हराया…
  • खेल की दुनिया

El Clasico Barcelona vs Real Madrid: थ्रिलर मुकाबला, बार्सिलोना ने 4-3 रियल मैड्रिड को हराया…

Hema Gupta May 12, 2025

El Clasico Barcelona vs Real Madrid: ला लिगा के बहुप्रतीक्षित एल-क्लासिको मुकाबले में बार्सिलोना ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रियल मैड्रिड को 4-3 से हराया। किलियन एमबापे की हैट्रिक भी रियल को हार से नहीं बचा सकी। बार्सिलोना की ओर से राफिन्हा ने 2 गोल, जबकि एरिक गार्सिया और लामिन यमाल ने एक-एक गोल किया।

Read More: Sidhu On Kohli’s Test Retirement: विराट के संन्यास पर नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा बयान!

बार्सिलोना की जीत से पॉइंट्स टेबल में मजबूती…

इस जीत के साथ बार्सिलोना ने ला लिगा पॉइंट्स टेबल में अपनी टॉप पोजिशन और मजबूत कर ली है। दूसरी ओर, रियल मैड्रिड अब टॉप से 7 पॉइंट्स पीछे चला गया है।

मैच की शुरुआत में ही रियल मैड्रिड ने बढ़त बना ली।

एमबापे ने दिलाई शुरुआती बढ़त…

मैच की शुरुआत में ही रियल मैड्रिड ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए बढ़त बना ली। सिर्फ 5वें मिनट में ही किलियन एमबापे ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 1-0 कर दिया। इस शुरुआती गोल से मैड्रिड ने मैच पर शुरुआती पकड़ बना ली।

इसके बाद भी एमबापे ने अपना अटैक जारी रखा और 14वें मिनट में एक और शानदार गोल दागकर रियल मैड्रिड को 2-0 से आगे कर दिया। पहले 15 मिनट में ही दो गोल की बढ़त बनाकर मैड्रिड ने बार्सिलोना पर दबाव बना दिया था।

बार्सिलोना का जबरदस्त कमबैक…

रियल की बढ़त के बाद बार्सिलोना ने जवाबी हमला करते हुए मैच में वापसी की शुरुआत की। 19वें मिनट में एरिक गार्सिया ने गोल करके स्कोर 1-2 कर दिया और टीम को मुकाबले में वापस ला दिया। इसके बाद बार्सिलोना ने अटैकिंग गेम को और तेज किया।

32वें मिनट में लामिन यमाल ने गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। फिर 34वें मिनट में राफिन्हा ने गोल करके बार्सिलोना को पहली बार बढ़त दिलाई। यही नहीं, फर्स्ट हाफ के अंतिम मिनट में राफिन्हा ने एक और गोल दागा और हाफ टाइम तक स्कोर 4-2 कर दिया।

दूसरे हाफ में रियल मैड्रिड नहीं कर सका बराबरी…

दूसरे हाफ में बार्सिलोना ने डिफेंस को मजबूत किया और मैड्रिड के हमलों को रोकने पर ध्यान केंद्रित किया। हालांकि, 70वें मिनट में एमबापे ने अपना तीसरा गोल करके स्कोर 4-3 कर दिया।
इसके बाद भी रियल कोई और गोल नहीं कर सका और बार्सिलोना विजेता बनी।

मैच में बार्सिलोना का जलवा..

मैच के आंकड़े भी बार्सिलोना की बढ़त को दिखाते हैं:

1. शॉट्स: बार्सिलोना 23, रियल मैड्रिड 9

2. ऑन टारगेट शॉट्स: बार्सिलोना 9, रियल मैड्रिड 5

3. बॉल पजेशन: बार्सिलोना 63%

4. पासेस: बार्सिलोना 478

5. कॉर्नर: बार्सिलोना 10, रियल मैड्रिड 2

एमबापे ने बनाया नया रिकॉर्ड…

1. किलियन एमबापे रियल मैड्रिड के लिए इस सीजन में 38 गोल कर चुके हैं।

2. उन्होंने ईवान जामोरानो का डेब्यू सीजन में 37 गोल का रिकॉर्ड तोड़ा।

3. साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 33 गोल के आंकड़े को भी पीछे छोड़ा।

मैच की स्टार्टिंग-11

रियल मैड्रिड

टी कर्टोइस, एम गार्सिया, आर एसेंसियो, ए चोमेनी, एल वाजकेज, फेदे वाल्वेर्दे, डी कैबेलोस, विनिसियस जूनियर, जूड बेलिंघम, ए गुलर, किलियन एमबापे।

बार्सिलोना

वोसीच सेजेनी, एरिक गार्सिया, पी कुबारसी, ई मार्टिनेज, जी मार्टिन, एफडी जॉन्ग, पेड्री, लामिन यमाल, डानी ओल्मो, राफिन्हा, फेरेन टोरेस।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP Heavy rain alert: मध्य प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश का कहर जारी, 14 मई के बाद मिल सकती है राहत
Next: UK NEWS: सरकार देगी चार गुना तक ऋण, नई मुख्यमंत्री स्वरोजगार नीति का प्रस्ताव तैयार

Related Stories

Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
MS Dhoni Ranchi Plot Controversy
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • झारखंड

MS Dhoni Ranchi Plot Controversy: M.S.Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस!

Hema Gupta February 28, 2026
Ravi Shatri Stand In Mumbai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ravi Shastri Stand In Mumbai: भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को दिया जाएगा खास सम्मान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.