ED ने तीनों को किया गिरफ्तार
Saurabh sharma is on ED remand: खबर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से है जहां मध्य प्रदेश में हुए बड़े परिवहन घोटाले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी पहले से ही जेल में न्यायिक हिरासत में थे।
read more: माया नगरी में मोनालिसा,फैंस से कही ये बड़ी बात
बतादें कि इस घोटाले में लोकायुक्त पुलिस ने पहले ही सौरभ शर्मा, शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौर को गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक जांच के बाद सभी को जेल भेज दिया गया था। इस दौरान ED की टीम ने तीन दिनों तक जेल में जाकर आरोपियों से पूछताछ की और उसके बाद आधिकारिक रूप से उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की।
ED ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि भोपाल जोनल कार्यालय ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत 10 फरवरी को इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद ED ने तीनों को विशेष अदालत में पेश किया, जहां वह उनसे आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग कर रही है।

छापेमारी में बरामद हुई बड़ी संपत्ति
Saurabh sharma is on ED remand: इस घोटाले की जांच के दौरान लोकायुक्त, आयकर विभाग और ED ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सौरभ शर्मा और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए,जिसमें एक कार से 52 किलो सोना, 10 करोड़ रुपये नकद और ढाई क्विंटल चांदी बरामद की गई।
watch now: राम मंदिर के बदले नियम | अब सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक होंगे दर्शन
