Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Durand Cup Football 2025: 137 साल पुराने टूर्नामेंट में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड का जलवा, डायमंड हार्बर पर बड़ी जीत!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Durand Cup Football 2025: 137 साल पुराने टूर्नामेंट में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड का जलवा, डायमंड हार्बर पर बड़ी जीत!

Hema Gupta August 24, 2025

Durand Cup Football 2025: भारत के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 134वें एडिशन में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम ने नए प्रतिभागी डायमंड हार्बर को एकतरफा अंदाज में 6-1 से हराया। इस जीत के साथ ईस्ट यूनाइटेड ने न सिर्फ खिताब बरकरार रखा, बल्कि फाइनल में सबसे बड़ी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

Read More: Asian Shooting Championship 2025: एलावेनिल-अर्जुन की जोड़ी ने चीन को हराकर जीता गोल्ड!

1.21 करोड़ रुपए की ईनामी राशि…

टूर्नामेंट जीतने के बाद नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड को रिकॉर्ड 1.21 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। यह डूरंड कप के 134 साल के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी ईनामी राशि है। नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड इससे पहले भी 2024 में विजेता बनी थी और अब उसने लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया।

पहले हाफ में मजबूत बढ़त…

फाइनल मुकाबले की शुरुआत से ही नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड ने आक्रामक खेल दिखाया। 30वें मिनट में अशीर अख्तर ने पहला गोल दागा। 46नें मिनट में प्रतीब गोगोई ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। पहले हाफ के अंत तक टीम ने डायमंड हार्बर पर दबाव बना लिया था।

दूसरे हाफ में गोलों की बरिश…

दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड ने लगातार हमले जारी रखे और मैच को पूरी तरह अपने कब्जे में कर लिया। 51वें मिनट में थोई सिंह ने तीसरा गोल दागा, जबकि 60वें मिनट में डायमंड हार्बर की ओर से लुका ने टीम के लिए एकमात्र गोल किया। इसके बाद नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड और आक्रामक हो गई। 80वें मिनट में जाइरो ने शानदार गोल किया और सिर्फ दो मिनट बाद 82वें मिनट में आंद्रेस जो ने गोल कर स्कोर 5-1 कर दिया। मैच के अंतिम क्षणों में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड ने एक और गोल कर मुकाबले को 6-1 से अपने नाम कर लिया।

डिफेंडिंग चैंपियन का दमदार प्रदर्शन…

नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड का यह प्रदर्शन टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे यादगार साबित हुआ। टीम ने न केवल खिताब बरकरार रखा, बल्कि अपने आक्रामक खेल से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वहीं, डेब्यू कर रही डायमंड हार्बर टीम के लिए यह अनुभव सीखने वाला रहा।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Asian Shooting Championship 2025: एलावेनिल-अर्जुन की जोड़ी ने चीन को हराकर जीता गोल्ड!
Next: Bilaspur: रेलवे डिपो दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया ठेका कर्मी वंदे-भारत की सफाई कर रहा था, चालू कर दी लाइन

Related Stories

Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
IND vs AFG Series 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच

Hema Gupta March 2, 2026
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित
  • गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम के हमलावर का एनकाउंटर, आरोपी सगे भाई
  • हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाक़ात, RDG के बंद होने पर उठाये सवाल
  • AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध
  • भगोरिया मेले में ताड़ी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव-मैं तो अनाड़ी हूं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.