Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Dry Lips in Summer Tips: गर्मी में होंठ हो रहे हैं रूखे? अपनाएं ये आसान टिप्स पाएं गुलाबी होंठ…
  • Lifestyle

Dry Lips in Summer Tips: गर्मी में होंठ हो रहे हैं रूखे? अपनाएं ये आसान टिप्स पाएं गुलाबी होंठ…

Hema Gupta June 18, 2025

Dry Lips in Summer Tips: गर्मी का मौसम सिर्फ त्वचा और बालों पर ही असर नहीं डालता, बल्कि हमारे होठों को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। तेज धूप, पसीना, धूल, प्रदूषण और शरीर में पानी की कमी की वजह से होठों की नमी खो जाती है, जिससे वे सूखने, फटने और काले पड़ने लगते हैं। ऐसे में अगर सही देखभाल न की जाए तो होठों की नेचुरल खूबसूरती खो सकती है।

Read More: Cholesterol Causes and Remedies: कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ता है? जानिए कारण और निवारण…

इस रिपोर्ट में हम बताएंगे कि गर्मियों में होठों को कैसे सॉफ्ट, गुलाबी और हेल्दी रखा जा सकता है। जानिए आसान घरेलू उपाय, डाइट टिप्स और एक्सपर्ट के सुझाव।

गर्मी में होंठ क्यों फटते हैं और रूखे हो जाते हैं?

1. डिहाइड्रेशन: शरीर में पानी की कमी से होठों की नमी चली जाती है।

2. सनबर्न: UV किरणें होठों की कोमल त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं।

3. बार-बार जीभ फेरना: जीभ से लार बार-बार लगाना होठों को और ज्यादा ड्राय बना देता है।

4. हीट स्ट्रोक: शरीर का तापमान बढ़ने पर त्वचा व होठों पर असर पड़ता है।

5. गलत लिप प्रोडक्ट्स: सस्ते और कैमिकल युक्त लिपस्टिक या लिप बाम से होठों को नुकसान पहुंच सकता है।

गर्मियों में होठों को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए असरदार टिप्स…

पानी भरपूर पिएं…

गर्मियों में सबसे जरूरी है खुद को हाइड्रेटेड रखना। दिन में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। इससे होठों की प्राकृतिक नमी बनी रहती है और फटने की संभावना कम हो जाती है।

सनस्क्रीन लिप बाम लगाएं…

जैसे चेहरे के लिए सनस्क्रीन जरूरी है, वैसे ही SPF वाला लिप बाम भी गर्मियों में जरूरी है। ये UV किरणों से बचाता है और होठों को काला होने से रोकता है।

घर पर बनाएं नैचुरल लिप स्क्रब…

हफ्ते में 1-2 बार घरेलू लिप स्क्रब से होठों को एक्सफोलिएट करें। 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच शक्कर 2-3 बूंद नींबू का रस इन्हें मिलाकर हल्के हाथों से होंठों पर मसाज करें। यह डेड स्किन हटाएगा और होंठ मुलायम होंगे।

सोने से पहले लगाएं नारियल तेल…

रात में सोने से पहले होठों पर वर्जिन कोकोनट ऑयल या देसी घी लगाएं। इससे होठों में गहराई से नमी जाएगी और सुबह तक सॉफ्ट रहेंगे।

हाइड्रेटिंग फ्रूट्स खाएं

तरबूज, खीरा, संतरा जैसे फल खाने से शरीर और त्वचा को जरूरी हाइड्रेशन और विटामिन मिलते हैं जो होठों को भी हेल्दी बनाए रखते हैं।

लिपस्टिक और केमिकल प्रोडक्ट्स से बचें…

गर्मी में भारी लिपस्टिक या लिप ग्लॉस से परहेज करें। इनमें मौजूद केमिकल्स गर्मी में होठों को और ड्राय बना सकते हैं।

घरेलू उपाय (Home Remedies) जो दिलाएं राहत

1. 1 चम्मच शहद 4-5 गुलाब की पंखुड़ियां (भिगोकर पीसी हुई) दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और होंठों पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें।

2. 1 चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स कर के दिन में दो बार लगाएं।

3. नींबू का रस और 1 चम्मच बारीक चीनी हल्के हाथों से स्क्रब करें और धो लें।

सावधानी –

अगर होंठ ज्यादा फटे हों तो नींबू न लगाएं क्योंकि जलन हो सकती है।

डाइट में शामिल करें ये चीजें…

1. विटामिन C युक्त फल: संतरा, आंवला, कीवी (कोलेजन बढ़ता है)

2. विटामिन E: बादाम, अखरोट, सूरजमुखी के बीज

3. ओमेगा-3 फैटी एसिड: अलसी, मछली, सोया

4. दूध और दही: जिससे स्किन को प्राकृतिक पोषण मिलता है

अगर होठों की समस्या बनी रहे तो डॉक्टर से मिलें…

अगर आपके होठों में बार-बार सूजन, जलन, फफोले या ज्यादा कालेपन की समस्या हो रही है, तो यह सिर्फ मौसम का असर नहीं हो सकता। यह एलर्जी, संक्रमण या पोषण की कमी का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह जरूर लें।

Note – उपरोक्त जानकारी विभिन्न स्त्रोतो से ली गई है, कृपया अप्लाई करने से पहले लें किसी एक्सपर्ट की सलाह।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Pradosh Vrat June 2025: अंतिम प्रदोष व्रत कब है? जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त…
Next: Gujarat flood: सुरेन्द्रनगर के चूड़ा तालुका में बारिश का कहर, खेत जलमग्न, गांवों में संकट

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.