2100 दियों से रोशन होगा मां कौशल्या का मंदिर

diwali celebration: दीपावली पर अयोध्या रोशन है वहीं भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के चंदखुरी में भी दीपोत्सव मनाया जा रहा है। माता कौशल्या मंदिर के परिसर को दीपों से सजाया जाएगा।
diwali celebration: भगवान राम के ननिहाल में दीपोत्सव

भगवान राम के ननिहाल चंदखुरी में दीपोत्सव मनाया जा रहा है. मंदिर के सेवादार श्यामलाल साहू ने बताया कि इस साल पूरा आयोजन मंदिर समिति कर रही है। समिति ही दीये जलाकर रामायण का पाठ करेगी यहां भगवान राम बाल रूप में अपनी मां की गोद में विराजमान हैं। जलसेन तालाब के बीचों-बीच ये मंदिर बना है। यह पूरी दुनिया में भगवान राम की माता को समर्पित एकमात्र मंदिर माना जाता है। इसे रामव न गमन पथ में शामिल किया है और इस मंदिर परिसर को विकसित कर इसका सौंदर्यीकरण किया गया था।
diwali celebration: छत्तीसगढ़ के भांजे है भगवान राम
भगवान राम छत्तीसगढ़ के भांचा यानि भांजा हैं। छत्तीसगढ़ को प्राचीन समय में दक्षिण कोसल कहा जाता था और भगवान राम की माता कौशल्या यहीं से थी। इसलिए कौशल्या के पुत्र राम कोसल प्रदेश के भांचा राम कहे जाते हैं।यहां के लोग भी इस रिश्ते को पूरी आत्मीयता के साथ निभाते हैं। बहन को कौशल्या माना जाता है और भांजे को राम। इस तरह भांजे का चरण स्पर्श कर मामा आशीर्वाद लेता है।
