Divyanka Baby Shower Photo Viral: ‘ये हैं मोहब्बतें’ सीरियल की फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद वो अपने बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं। जल्द ही दिव्यांका और विवेक दहिया अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। फिलहाल एक्ट्रेस की गोदभराई रस्म की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
विवेक और दिव्यांका की तस्वीरें वायरल
दिव्यांका त्रिपाठी की गोद भराई फंक्शन की तस्वीरें जोरों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन रस्मों को करते हुए दिव्यांका काफई खुश नजर आ रही हैं। उनके पति भी उनके पास बैठे नजर आ रहें है। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पति उनके बेबी बंप को चूमते नजर आते हैं।

इस दौरान एक्ट्रेस ने लाइम ग्रीन सूट पहन रखा था। उन्होंने रेड के साथ मल्टीपल रंग से सजी चुनरी ओढ़ रखी थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।

दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी
पिछले महिने एक्टर विवेक दाहिया और एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रेग्नेंसी के फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए जानकारी दी थी। उन्होंने तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा था कि- ’10 साल बाद एक नया मोड़। कुछ सफर जल्दबाजी के बारे में नहीं होते… वे एक साथ तैयार होने के बारे में होते हैं। और जब आपको लगता है कि आपकी कहानी पूरी हो गई है… जिंदगी उसमें एक सबसे खूबसूरत अध्याय जोड़ देती है। अभी भी उस पल को जी रहे हैं… अभी भी बिना किसी वजह के मुस्कुरा रहे हैं… कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ – हम एक नए बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।’

साल 2026 में की थी शादी
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं, दौनों की ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर पहली बार मुलाकात हुई थी। फिर दोनों की दोस्ती हो गई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने एक-दूसरे से 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी कर ली और अब करीब 10 साल बाद दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। जून में हो सकती हैं प्रियांका की डिलेवरी।

Also Read- Ramayan Film Ranbir Role Update: फिल्म रामायण में राम के साथ इस किरदार में भी नजर आएंगे रणबीर कपूर!
