Actor Bheem Vakani Passed Away: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का किरदार निभा चुकीं जानी-मानी एक्ट्रेस दिशा वकानी के पिता एक्टर भीम वकानी का 84 साल की उम्र में 7 अप्रैल यानि की आज निधन हो गया। बताया जा रहा है, वो कुछ समय से बीमार थे।
बेटे ने की निधन की पुष्टि
एक मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए मयूर वकानी ने पिता के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि- ‘मेरे पिता को डेढ़ साल पहले लकवा (पैरालिसिस) हुआ था। कुछ समय पहले उन्हें निमोनिया भी हो गया था। वे अस्पताल में भर्ती थे और आज सुबह 8:30 बजे उनका निधन हो गया। आज ही उनका अंतिम संस्कार थलतेज श्मशान घाट में कर दिया गया।’

प्रोड्यूसर असित मोदी का बयान
सूत्रो के मुताबिक, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा कि- ‘वो सालों से भीम वकानी को जानते थे। उन्होंने अपने बच्चों दिशा और मयूर के लिए बहुत कुछ किया। उनका मुझ पर आशीर्वाद था।’
दिलीप जोशी का बयान
वहीं दिलीप जोशी ने कहा कि, ‘भीम वकानी ने अपने बच्चों को एक्टिंग फील्ड में आने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खुद दिशा को मुंबई भेजा था, जो एक बड़ा फैसला था। उन्होंने संजय गोराडिया समेत कई फिल्ममेकर्स के साथ काम किया।’

भीम वकानी ने शाहरुख और आमिर के साथ किया काम
दिशा वकानी के पिता भीम वकानी सीनियर एक्टर हैं। उन्होंने आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की ऑस्कर-नॉमनेटेड फिल्म ‘लगान’ में उन्होंने काजी साहब का छोटा किरदार निभाया था। इसके अलावा वो शाहरुख खान की फिल्म स्वेदश और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म लज्जा में भी काम किया।
भीम वकानी बेटी दिशा वकानी के साथ तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी कैमियो करते नजर आ चुके हैं। उन्होंने सीरियल में जेठालाल के पिता चंपकलाल के दोस्त मावजी छेड़ा का किरदार निभाया था।
Also Read- Salman Support Rajpal After Insult: अवॉर्ड शो में राजपाल का उड़ा मजाक, सपोर्ट में आए भाईजान!
