Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Disha Patni Dating Rumors: पंजाबी सिंगर को दिशा पाटनी कर रहीं डेट? वीडियो हो रहा वायरल..
  • एंटरटेनमेंट

Disha Patni Dating Rumors: पंजाबी सिंगर को दिशा पाटनी कर रहीं डेट? वीडियो हो रहा वायरल..

Hema Gupta January 14, 2026

Disha Patni Dating Rumors: बॉलीवुड की जानी – मानी एक्ट्रेस इन दिनों सुर्खियों में बनी हुईं है। इन दिनों बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपुर के शादी के फंक्शन चल रहें हैं, ऐसे में नुपुर और स्टेबिन बेन के रिशेप्शन पार्टी में दिशा पाटनी मिस्ट्री बॉय का हाथ थामे पहुंची, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, लोग वीडियो को देखकर कयास लगा रहें हैं कि वो दिशा का बॉयफ्रैंड है।

Disha Patni Dating Rumors: मिस्ट्री बॉय के साथ दिशा की वीडियो वायरल

दिशा पाटनी के साथ मिस्ट्री बॉय पंजाब के फेमस सिंगर तलविंदर हैं। कई दिनों से दिशा और तलविंदर की डेट करने की खबरे सामने आ रही हैं। ऐसे में कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन की उदयपुर में शादी हुई, इस दौरान दिशा को स्टेशन में तलविंदर के साथ देखा गया था, फिर नुपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन के रिशेप्शन में दिशा पाटनी को तलविंदर का हाथ पकडे़ हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Also Read-Makar Sankranti 2026: इस दिन से शुरु हो जाते है शुभ काम, जानिए महत्व!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

बता दें कि, कुछ दिन पहले ही दिशा गोवा ट्रिप पर मॉनी रॉय के साथ गई थी, तब भी उनके साथ कार में एक मिस्ट्री मैन नजर आया था, जिसमें उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा था। रिसेप्शन का वीडियो आने के बाद लोग दिशा और तलविंदर के डेंट करने का कयास लगा रहें हैं।

Disha Patni Dating Rumors: तलविंदर से दिशा की खास दोस्ती

कृति की बहन नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में दिशा पाटनी फेमस पंजाबी सिंगर के साथ नजर आईं। पार्टी के दौरान दोनों के बीच खास बॉन्डिंग नजर आई। दिशा ने तलविंदर का हाथ थाम रखा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

तलविंदर सिंह सिद्धू कौन है?

सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू मशहूर पंजाबी सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं उन्होंने कई हिट पंजाबी सॉन्ग भी गाया है। वो ज्यादातर मास्क लगाए मिलते हैं। उनका जन्म साल 1997 में पंजाब के तरन में हुआ था।

हाल हि में आई कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के एक गाने को अपनी आवाज दी है, बता दें कि, सिंगर तलविंदर के सोशल मीडिया अच्छी फैन फॉलोइंग है। साल 2024 में तलविंदर का पहला एल्बम ‘मिसफिट’ रिलीज हुआ था। उन्होंने पल पल, योर आइज, हसीन, जैसे हिट गाने दिए हैं।

टाइगर श्रॉफ को डेट कर चुकी हैं दिशा पाटनी

बॉलीवुड के जाने – माने एक्टर टाइगर श्रॉफ को दिशा पाटनी डेट कर रही थी, दोनों बॉलीवुड का फेमस कपल में से एक माने जाते थे। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। हालांकि दोनों ने कभी भी इस बात की पुष्टि नहीं की थी। लेकिन दोनों को कई बार साथ देखा गया।

दिशा के करियर की बात करें तो

दिशा पाटनी विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘रोमियो’ में नजर आएंगी। यह फिल्म सिनेमाघरों में 13 फरवरी को रिलीज होगी और इस फिल्म में नाना पाटेकर, तृप्ति डिमरी, शाहिद कपूर, अविनाश तिवारी और तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगी।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: मकर संक्रांति पर चंबल की शाही गजक की मिठास:बीहड़ों से बाहर निकलकर विदेश तक पहचान
Next: Today Gold, Silver and Currency Update: सोना–चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.