Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Disha Patani 33th Birthday: दिशा पाटनी का 33वां जन्मदिन आज…
  • एंटरटेनमेंट

Disha Patani 33th Birthday: दिशा पाटनी का 33वां जन्मदिन आज…

Hema Gupta June 13, 2025

Disha Patani 33th Birthday: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जो अपनी फिटनेस और बोल्ड अंदाज के साथ सोशल मीडिया में तस्वीरें शेयर कर काफी एक्टिव रहती हैं। कई लोग इन्हें नेशनल क्रश भी कहते हैं। दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी UP पुलिस में DSP रह चुके हैं और उनकी मां स्वास्थ्य विभाग में अधिकारी हैं। आइए जाने इनका फिल्मी सफर…

Read More: Ahmedabad Plane Crash: हादसे में विक्रांत के कजिन की नहीं बल्कि इस करीबी की गई जान, मैसी ने जताया दुख…

दिशा के करियर की शुरुआत…

साल 2013 में उन्होंने ‘फेमिना मिस इंडिया इंदौर’ में हिस्सा लिया और फर्स्ट रनर-अप रहीं। इसके बाद उन्होंने कई ऐड किए। 2015 में उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से एक्टिंग डेब्यू किया। अपनी पहली फिल्म में दिशा पाटनी ने साउथ एक्टर वरुण तेज के साथ काम किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

₹500 लेकर मुंबई आई थीं दिशा पाटनी…

बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री दिशा पाटनी की जिंदगी जितनी आज चकाचौंध से भरी है, उनका शुरुआती सफर उतना ही संघर्षपूर्ण रहा है। पढ़ाई में शुरू से तेज दिशा ने एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ से बायोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग शुरू की थी, लेकिन दूसरे साल में ही उन्होंने अपने सपनों को उड़ान देने का फैसला लिया और ग्लैमर की दुनिया में करियर बनाने के लिए पढ़ाई बीच में छोड़ दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

 एक इंटरव्यू में दिशा ने अपने कठिन दौर को याद करते हुए कहा था –

“मैं बहुत पॉजिटिव इंसान हूं। कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर जब मैं मुंबई आई, तो जेब में सिर्फ ₹500 थे। न कोई पहचान, न कोई सहारा। मैं अकेले रह रही थी, खुद ही अपना खर्च चला रही थी और कभी अपने परिवार से मदद नहीं मांगी।”

मुंबई में शुरुआती दिनों में दिशा टीवी विज्ञापनों के लिए लगातार ऑडिशन देती थीं। उन्होंने बताया –

“मैं बहुत सारे ऑडिशन देती थी, ज्यादातर टीवी विज्ञापनों के लिए। मेरे ऊपर लगातार ये प्रेशर होता था कि अगर इस महीने कोई काम नहीं मिला, तो किराया कैसे दूंगी। उस समय मुझे जो भी काम मिला, वो सिर्फ काम था, जब तक कि मुझे एक्टिंग से प्यार नहीं हो गया।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप…

दिशा और टाइगर की दोस्ती 2016 में ‘बेफिक्रा’ म्यूजिक वीडियो से शुरू हुई। इसके बाद दोनों ने ‘बागी 2’ और ‘बागी 3’ में साथ काम किया, जिससे उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री मजबूत हुई। और दोनों की दोस्ती को लेकर कई अफवाहें उठीं, लेकिन उन्होंने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा टाइगर से शादी चाहती करना चाहती थीं, लेकिन एक्टर अभी तैयार नहीं थे। इसके बाद भी दिशा का टाइगर के परिवार से अच्छे संबंध थे। हलांकि नवंबर 2023 में टाइगर ने कहा था कि इस समय वो सिंगल हैं और काम पर ध्यान दे रहे हैं।

फिल्मी करियर की कुछ घटनाएं…

2019 में दिशा पाटनी सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के गाने ‘स्लो मोशन’ में दिखीं, जो जबरदस्त हिट रहा।

आपको बता दें कि, सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ में दिशा और सलमान के बीच एक किसिंग सीन था, जिसे लेकर चर्चा हुई। सलमान ने मजाक में कहा था कि किस टेप पर था… टेप पर!

अलेक्जेंडर इलिक के साथ भी जुड़ा था नाम…

टाइगर के बाद दिशा का नाम सर्बियन मॉडल अलेक्जेंडर इलिक से जुड़ा। दोनों को कई बार साथ देखा गया, लेकिन दिशा ने इस रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा।

अलेक्जेंडर के हाथ पर दिशा पाटनी का टैटू भी बना है, जो दिशा के चेहरे की स्पष्ट छवि को दर्शाता है।

दिशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो…

2024 में दिशा की तेलुगु फिल्म ‘काल्कि 2898 ए.डी.’ आई, जिसमें वो प्रभास के साथ नजर आईं थी। यह फिल्म ₹1200 करोड़ से ज्यादा कमा कर साल की सबसे बड़ी हिट बनी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म ‘कंगुवा’ में सूर्या के साथ काम किया, हालांकि फिल्म में दिशा का रोल बहुत छोटा बताया गया। इसके साथ ही वह बॉलीवुड फिल्म ‘वेलकम टु जंगल’ में भी नजर आईं थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

अपकमिंग प्रोजेक्ट…

2025 में दिशा ने हॉलीवुड फिल्म ‘होलिगार्ड्स’ साइन की है, जिसे केविन स्पेसी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें दिशा एक इंडियन एजेंट की किरदार में नजर आएंगी।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Raja Raghuvanshi: राजा रघुवंशी की आत्मा की शांति के लिए उज्जैन में हुआ पिंडदान,सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी उज्जैन पहुंचे
Next: बिकरू हत्याकांड: घायल पुलिसकर्मियों को नोटिस, साढ़े छह लाख रुपये वापस करने का आदेश

Related Stories

Toxic Song Out,
  • एंटरटेनमेंट

Toxic Song Out: टॉक्सिक का पहला गाना आउट, मचा रहा तबाही…

Hema Gupta March 2, 2026
Rashmika Vijay Reception Party
  • एंटरटेनमेंट

Rashmika Vijay Reception Party: रश्मिका और विजय के शादी का इस दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन

Hema Gupta March 2, 2026
Actress On Ali Khamenei Death
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!

Hema Gupta March 2, 2026
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाक़ात, RDG के बंद होने पर उठाये सवाल
  • AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध
  • भगोरिया मेले में ताड़ी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव-मैं तो अनाड़ी हूं
  • ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?
  • Toxic Song Out: टॉक्सिक का पहला गाना आउट, मचा रहा तबाही…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.