Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Neeraj Diamond League 2025: नीरज ने 85.01 मीटर थ्रो के साथ हासिल किया सिल्वर…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Neeraj Diamond League 2025: नीरज ने 85.01 मीटर थ्रो के साथ हासिल किया सिल्वर…

Hema Gupta August 29, 2025

Neeraj Diamond League 2025: डायमंड लीग फाइनल 2025 स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 85.01 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। यह नीरज का डायमंड लीग में लगातार तीसरा सिल्वर मेडल है। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.51 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया, जबकि त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वालकॉट ने 84.95 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Read More: Badminton World Championship 2025: सिंधु ने मलेशियन खिलाड़ी को हराकर महिला सिंगल्स में दिखाई दमदार वापसी…

नीरज का कुछ इस तरह प्रदर्शन रहा…

नीरज ने अपने पहले प्रयास में 84.35 मीटर का थ्रो किया। दूसरे प्रयास में उन्होंने 82 मीटर का थ्रो किया इसके बाद वो लगातार 3 बार फाउल हुए। आखिर में उनका अंतिम थ्रो 85.01 मीटर का रहा, जिससे वह दूसरे स्थान पर रहे। फाइनल में जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.51 मीटर का शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

डायमंड लीग 2025 की सीजन रिपोर्ट…

नीरज का यह सीजन काफी शानदार रहा है। उन्होंने इस साल सात प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जिसमें चार बार जीत दर्ज की और तीन बार उपविजेता रहे। मई में दोहा में 90.23 मीटर का थ्रो करके उन्होंने पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया। इसके अलावा, पेरिस डायमंड लीग में 88.16 मीटर का थ्रो कर उन्होंने विजयी प्रदर्शन किया।

मैच के बाद नीरज का बयान…

नीरज ने अपने प्रदर्शन के बारे में कहा, “आज का दिन थोड़ा मुश्किल था। खेल में हमेशा कुछ कठिन दिन आते हैं। फिर भी, मैंने आखिरी थ्रो में 85 मीटर से ज्यादा की दूरी हासिल की। मेरी टाइमिंग सही नहीं थी, लेकिन विश्व चैंपियनशिप के लिए अभी तीन हफ्ते बाकी हैं। मैं अपनी तैयारी और टाइमिंग को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करूंगा।”

डायमंड लीग क्या है?

डायमंड लीग एथलेटिक्स का एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है, जिसमें 16 मेंस और विमेंस इवेंट होते हैं। हर साल मई से सितंबर तक इसका सीजन चलता है, और सीजन का समापन डायमंड लीग फाइनल के साथ होता है। हर इवेंट में टॉप-8 खिलाड़ियों को पॉइंट्स मिलते हैं और टॉप-10 खिलाड़ी फाइनल में जगह पाते हैं। विजेता खिलाड़ी को ट्रॉफी और कैश प्राइज दिया जाता है।

 वर्ल्ड चैंपियनशिप में खिताब बचाने उतरेंगे नीरज…

नीरज चोपड़ा 13 से 21 सितंबर तक टोक्यो में आयोजित होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में अपने खिताब का बचाव करेंगे। पिछले साल उन्होंने बुडापेस्ट में 88.17 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था। इस बार उनके फोकस और तैयारी पर सभी की नजरें होंगी।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: “aaj ka rashifal in hindi: 29 august 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | Daily horoscope”
Next: राष्ट्रीय खेल दिवस पर सीएम मोहन यादव का मेजर ध्यानचंद को नमन

Related Stories

SA vs NZ T20 Semifinal Match
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

SA vs NZ T20 Semifinal Match: सेमीफाइनल का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच आज

Hema Gupta March 4, 2026
RCB Home Ground 2026 Venue
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

RCB IPL 2026 Match Venue: फैंस के लिए खुशखबरी, घरेलू स्टेडियम में फिर दिखेगा RCB जलवा!

Hema Gupta March 4, 2026
Mohammad Amir Slams PCB
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!

Hema Gupta March 3, 2026
  • संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • SA vs NZ T20 Semifinal Match: सेमीफाइनल का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच आज
  • RCB IPL 2026 Match Venue: फैंस के लिए खुशखबरी, घरेलू स्टेडियम में फिर दिखेगा RCB जलवा!
  • नैनीताल की सड़कों पर घूमते दिखे जावेद जाफरी, लुक देखकर डर गए लोग
  • कोटा को 4600 करोड़ की सौगात, CM शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.