Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Dhurandhar 2 Teaser Release: ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, रणवीर सिंह का खौफनाक लुक वायरल!
  • एंटरटेनमेंट

Dhurandhar 2 Teaser Release: ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, रणवीर सिंह का खौफनाक लुक वायरल!

Hema Gupta February 3, 2026

Dhurandhar 2 Teaser Release: बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म ‘धुरंधर‘ काफी फेमस हुई और कलेक्शन भी अच्छा खासा किया और अब फिल्म के दूसरे पार्ट ‘धुरंधर 2‘ का टीजर रिलीज हो चुका है। इस 1 मिनट 12 सेकेंड के टीजर में रणवीर का एक अलग रुप दिखाया गया है, जहां पिछले पार्ट में रणवीर सिंह के लंबे बाल, घनी डाढ़ी थी, वहीं इसमें उन्हें यंग लड़के की तरह दिखाया जाएगा।

Dhurandhar 2 Teaser Release: पहला टीजर जारी

धुरंधर के रिलीज होने के 60 दिनों के बाद मेकर्स ने अपने फैंस को गिफ्ट दे दिया। फिल्म का धुरंधर 2 का पहला टीजर 3 फरवरी यानी की आज 12:12 बजे रिलीज किया गया है। यूट्यूब पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि – “ये नया हिंदुस्तान है ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है।”

Dhurandhar 2 Teaser Release: कैसा है टीजर?

टीजर की शरुआत रणवीर सिंह के नए लुक से होती है, जिसमें वो छोटे बाल , हाथ में बंदूक लिए हुए नजर आते हैं। इस टीजर में रणवीर सिंह के रोल जसकीरत सिंह रंगी को बदलकर हमजा किया गया। यह बदलाव देखकर लग रह है। या तो इसमें जसकीरत सिंह रंगी के अतीत की कहानी बताएगा। या फिर हमजा को देश के लिए अपनी पहचान दांव पर लगाकर खतरनाक गैंग्स के बीच घुसना पड़ता है। शुरुआत से लेकर अंत तक टीजर में वायलेंस और एक्शन देखने को मिलता है।

टीजर के अंत में रणवरी सिंह एक दमदार डायलॉग बोलते हैं- ‘ये नया हिंदुस्तान है… ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।’

फिल्म का पोस्टर भी किया जारी

धुरंधर 2 के रिलीज से पहले मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें रणवीर सिंह का खून से सना खौफनाक रुप देखने को मिलता है। पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि- ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

धुरंधर का भारत में कलेक्शन

पहला हफ्ता- 218.00 करोड़ रुपए

दूसरा हफ्ता- 261.50 करोड़ रुपए

तीसरा हफ्ता- 189.30 करोड़ रुपए

चौथा हफ्ता- 115.70 करोड़ रुपए

पांचवां हफ्ता- 35.80 करोड़ रुपए

32वां दिन (सोमवार)- 5.40 करोड़ रुपए

33वां दिन (मंगलवार)- 5.70 करोड़ रुपए

भारत में कुल नेट कलेक्शन- 831.40 करोड़ रुपए

फिल्म की स्टार कॉस्ट

टीजर में रणवीर सिंह के साथ – साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन की भी झलक देखने को मिली।

धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Also Read- Golmaal 5 Film update: कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल 5’ में इस एक्टर ने की एंट्री!

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: कार पर गिरा हाइवा, जबलपुर-भोपाल हाईवे पर 2 लोगों की मौत
Next: भोपाल में साप्ताहिक जल सुनवाई का आयोजन, जल की शुद्धता की जांच

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स की चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.