Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Dhirendra Shastri’s Yatra: सनातन पदयात्रा में जया किशोरी और बॉलीवुड स्टार्स हुए शामिल, वीडियो वायरल…
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • एंटरटेनमेंट

Dhirendra Shastri’s Yatra: सनातन पदयात्रा में जया किशोरी और बॉलीवुड स्टार्स हुए शामिल, वीडियो वायरल…

Hema Gupta November 15, 2025

Dhirendra Shastri’s Yatra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का आज नौवां दिन है। यूपी में यात्रा आज तीसरे दिन आगे बढ़ेगी। इस दौरान मथुरा पहुंची कथावाचक जया किशोरी ने यात्रा में हुईं शामिल। इससे पहले इस यात्रा में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर और एक्टर राजपाल यादव भी शामिल हुए।

Read More: Kamini Kaushal Death: 97 की उम्र में दिग्गज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर…

मृदुलकांत शास्त्री, देवकीनंदन ठाकुर और चिन्मयानंद बापू ने भी पदयात्रा में शिरकत की।

शिल्पा शेट्टी ने कही खास बात: “आप परेशानी दूर कर रहे हैं”

मथुरा के संस्कृत विश्वविद्यालय में बने विराम मंच पर शिल्पा शेट्टी ने कहा, “एक कॉल दूर हूं, महाराज जी। जब जरूरत हो, याद कर लेना। आज इतनी संख्या में आप लोगों को देख कर मेरा मन बहुत खुश हो रहा है। जो इतने महान भाव से काम कर रहे हैं, उनका साथ देना चाहिए। इसलिए आज हम सब यहां इकट्ठा हुए हैं।

धीरेंद्र शास्त्री ने शिल्पा को राजपाल यादव से मिलवाया। शिल्पा खिलखिला उठीं और आगे बढ़कर उनसे हाथ मिलाया। उन्होंने राजपाल से उनका मोबाइल नंबर भी मांगा और कहा, “आपका एक इंटरव्यू देखा था। उसमें आपने शानदार बातें कही।”

सिनेमा जगत की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंची सनातन पदयात्रा में..#BageshwarDham #shilpashetty #BageshwarDhamSarkar #SanatanEktaPadyatra #HinduEkta #delhitovrindavan #BageshwarBaba #BageshwarMaharaj #sanatanhinduektapadyatra #BageshwarYatra2025 #SanatanDharma pic.twitter.com/zPkySTsq22

— Bageshwar Dham Sarkar (Official) (@bageshwardham) November 14, 2025

55 किलोमीटर लंबी यात्रा का समापन कल…

मथुरा में यह यात्रा कुल 55 किलोमीटर की है, जिसे चार दिनों में पूरा किया जाएगा। इसका समापन 16 नवंबर को होगा। गुरुवार को यात्रा दिल्ली और हरियाणा होते हुए मथुरा बॉर्डर से यूपी में प्रवेश कर गई। प्रवेश के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “यूपी में हम ज्यादा सुरक्षित हैं। हमें डरने की जरूरत नहीं है।”

एकता कपूर ने लिया आशीर्वाद…

एकता कपूर भी पदयात्रा में शामिल हुई और धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया। यात्रा के विराम मंच पर शिल्पा शेट्टी और राजपाल यादव भी नजर आए।

धीरेंद्र शास्त्री की तबीयत यात्रा के दौरान खराब….

धीरेंद्र शास्त्री की तबीयत यात्रा के पहले दिन से ही खराब थी। डॉक्टरों ने बताया कि महाराज जी यह बात साझा नहीं करना चाहते, ताकि सनातन धर्म यात्रा जारी रहे।

मुझे ये जानकार हैरानी हुई कि

दूसरों का भविष्य देखने वाले धीरेंद्र शास्त्री अपना भविष्य नहीं देख सके ??😫

सनातन एकता यात्रा के दौरान अचानक धीरेंद्र शास्त्री की तबीयत बिगड़ गई, सड़क पर ही लेट गए धीरेंद्र शास्त्री

सनातन यात्रा के छठे दिन धीरेंद्र शास्त्री को थकान के कारण बुखार… pic.twitter.com/EP3wws1V28

— Jyotsna Yadav (Jyoti) (@jyotsana51400) November 12, 2025

शिल्पा शेट्टी और राजपाल यादव की मुलाकात….

शिल्पा शेट्टी ने कहा, “आप परेशान नहीं हैं। आप लोगों की परेशानी दूर कर रहे हैं।” धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि राजपाल यादव भी यात्रा में आए हैं। शिल्पा चौंक उठीं और कहा, “अरे राजपाल जी कैसे हैं। मैं आपका नंबर खोज रही थी। इंटरव्यू देखा आपका, बहुत अच्छा बोला।”

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले जनजातीय समाज ने आंदोलन शुरू कियाः डॉ. यादव
Next: Cheetah Project: नए साल पर मिलेगी बोत्सवाना से चीतों की सौगात

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.