Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Dharmendra Hospital Discharge: मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से धर्मेंद्र डिस्चार्ज, अब घर पर ही होगा इलाज…
  • एंटरटेनमेंट

Dharmendra Hospital Discharge: मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से धर्मेंद्र डिस्चार्ज, अब घर पर ही होगा इलाज…

Hema Gupta November 12, 2025

Dharmendra Hospital Discharge: बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उनके डॉक्टरों ने बताया कि अब उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा, जैसा कि परिवार की इच्छा थी।

Read More: Amitabh Bachchan Post: धर्मेंद्र की हालत नाजुक, अमिताभ बच्चन का पोस्ट देख फैंस हुए भावुक…

सांस लेने में थी दिक्कत…

एक्टर को सासं लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों से धर्मेंद्र कभी हॉस्पिटल में भर्ती हो रहें हैं, तो कभी घर लौट रहें हैं।

डिस्चार्ज के बाद सुरक्षा के इंतजाम…

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद धर्मेंद्र एम्बुलेंस से अपने जुहू स्थित घर लौटे। पुलिस ने मीडिया और भीड़ को रोकने के लिए उनके घर के पास वाली गली बंद कर दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

फर्जी खबरों पर परिवार की नाराजगी..

11 नवंबर की सुबह मीडिया में धर्मेंद्र के निधन की फर्जी खबरें फैल गईं। इसके बाद उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने नाराजगी जताई।

ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली थी उसमें लिखा कि- “मीडिया पूरी तरह गलत खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। पापा की जल्दी सेहतमंदी के लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद।”

हेमा मालिनी ने X पर पोस्ट कर जताई नराजगी…

“जो हो रहा है, वह माफ करने लायक नहीं है। जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें।”

What is happening is unforgivable! How can responsible channels spread false news about a person who is responding to treatment and is recovering? This is being extremely disrespectful and irresponsible. Please give due respect to the family and its need for privacy.

— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 11, 2025

परिवार और करीबी अस्पताल में मौजूद…

धर्मेंद्र से मिलने के लिए मंगलवार रात को उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल अस्पताल पहुंचे। बॉबी भावुक नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कुछ दिन पहले ICU में थे भर्ती…

31 अक्टूबर की रात पत्रकार विक्की लालवानी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि धर्मेंद्र को रात में सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। फिर हॉस्पिटल के एक कर्मचारी ने बताया था कि धर्मेंद्र को ICU में ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया है, ताकि उनकी निगरानी की जा सके।

उन्होंने कहा-

‘धर्मेंद्र जी को सांस लेने में परेशानी थी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे आराम कर रहे हैं। उनके सभी पैरामीटर सामान्य हैं – हार्ट रेट 70, ब्लड प्रेशर 140/80 और यूरीन आउटपुट भी सामान्य है।’

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS :छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 6 नक्सली ढेर, हिड़मा की मां बोलीं- घर लौट आओ बेटा
Next: दिल्ली ब्लास्ट मामला:अलफलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी का MP कनेक्शन!

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.