Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Dhanshree 1st Interview After Divorce: चहल से तलाक के बाद धनश्री ने पहली बार तलाक को लेकर की खुलकर बात!
  • एंटरटेनमेंट

Dhanshree 1st Interview After Divorce: चहल से तलाक के बाद धनश्री ने पहली बार तलाक को लेकर की खुलकर बात!

Hema Gupta August 20, 2025

Dhanshree 1st Interview After Divorce: मशहूर कोरिओग्राफर और डांसर धनश्री वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ समय पहले वो अपने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में थी, जब उनका और भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर चहल के साथ तलाक हुआ था, कई लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया लेकिन उन्होंने कभी अपने तलाक को लेकर कोई बयान नही दिया। लेकिन तलाक के काफी समय बाद उन्होंने अब तलाक को लेकर बात की है।

Read More: Dhanshree Chahal Divorce Reason: जानिए क्यों हुआ धनश्री और चहल का तलाक? पता चली असल वजह!

धनश्री ने चहल से तलाक लेने पर की खुलकर बात!

एक पॉडकॉस्ट में उन्होंने तलाक के बारें में बात करते हुए कहा कि- “हमें ये कभी नहीं भूलना चाहिए कि ये सिर्फ हमारे या हमारे पार्टनर की नहीं बल्कि इसमें दो परिवार भी शामिल होते हैं। जो भी हमसे प्यार करते हैं, वो सब दुखी हैं। ये कोई सेलिब्रेशन नहीं होता। हम अपनी लड़ाई लड़ते हैं, फिर मीडिया सर्कस होता है। मुझे लगता है कि हमें इस बारे में बहुत मैच्योर होना चाहिए। मैंने इम्मैच्योर स्टेटमेंट देने की बजाए मैच्योर रहना चुना, जो पब्लिक को अपील करते हैं। मैं अपनी और उसकी (युजवेंद्र चहल) फैमिली वैल्यूज खराब नहीं करना चाहती थी।”

धनश्री ने आगे कहा कि-

“जब कोई शादी टूटती है, तो इसका मतलब ये नहीं है कि किसी का अपमान किया जाए। जिस दिन तलाक हुआ, वो दिन मेरे और परिवार के लिए बेहद इमोशनल था। मुझे याद है कि मैं वहां खड़ी थी और फैसला आने वाला था, हम सब मेंटली तैयार थे, लेकिन जब फैसला आया तो मैं फूट-फूटकर रोने लगी। मैं बता भी नहीं सकती थी कि मैं क्या महसूस कर रही हूं। मैं बस रोई जा रही थी।”

तलाक के दौरान चहल ने पहनी थी टी-शर्ट उस पर धनश्री…

चहल की टी- शर्ट विवाद पर बात करते हुए धनश्री ने कहा- “वो (युजवेंद्र) हमसे पहले निकला, जिसके बाद सारी चीजें हुईं, वो टी-शर्ट, मीडिया और सब कुछ। मुझे इस बारे में पता नहीं था, क्योंकि मैं तब तक अंदर ही थी। जिस समय मैं बाहर आई और कार में बैठी। मैं पीछे के रास्ते से बाहर आई, क्योंकि मुझे वो पसंद नहीं आ रहा था। वो बहुत दुखद था। हम अपने चेहरे पर कैमरे नहीं चाहते थे।”

आगे कहा कि-

“मैं और मेरे वकील पीछे से आए, क्योंकि हमको तो कुछ नहीं बताना था, मैंने तो नॉर्मल टी-शर्ट पहना है, नॉर्मल जींस पहना है। मेरे को थोड़ी कैमरे के सामने आकर कुछ बताना है। मेरी बेस्टफ्रेंड आई, हम तब भी खुद को संभालने की कोशिश कर रहे थे। मैं नॉर्मल सांस लेने की कोशिश कर रही थी। वो इतना हिला देने वाला मूमेंट था। ये जिंदगी का कोई छोटा पल नहीं था। और हम जानते हैं कि लोग हम पर ही इल्जाम लगाने वाले हैं। ये टी-शर्ट स्टंट होने से पहले ही हम सबको पता था कि लोग मुझे ही ब्लेम करने वाले हैं।’

धनश्री ने आगे बताया कि-

“मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के बारे में सोच रही थीं, तभी मैंने फोन उठाया और मुझे टी-शर्ट के बारे में पता चला। मैंने कहा क्या सच में इसने (युजवेंद्र) ऐसा किया? ये ऐसा हो गया? दिमाग में एक सेकेंड में लाखों थॉट्स आए कि अब ये होगा, अब वो होगा, उस मूमेंट मैंने सोच लिया, बॉस अब सब खत्म। मैं क्यों रोऊं।”

‘अरे व्हाट्सऐप कर देते…’ – धनश्री

आगे धनश्री से जब इस बारें में सवाल किया गया कि एक पॉडकास्ट में चहल से पूछा गया था कि वो तलाक के दिन वो टी- शर्ट क्यों पहनकर गए थे तो उन्होंने कहा उनके तरफ से धनश्री के लिए एक आखिरी मैसेज था तो आप इस पर क्या कहना चाहेंगी तो धनश्री ने कहा कि- “इस तरह की चीजों का दोष हमेशा महिला पर डाल दिया जाता है। उन्होंने कहा- ‘अरे भाई वॉट्सऐप ही कर देता। टी-शर्ट क्यों पहनना है। फिर तो एक टी-शर्ट भी काफी नहीं हैं।’

दरअसल, जब धनश्री और चहल का तलाक हुआ था तब चहल एक टी- शर्ट पहन कर आएं थे उसमें लिखा था कि- ‘बी योर ओन शुगर डैडी’।

युजवेंद्र ने 2020 में धनश्री से की थी शादी

बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की मुलाकात 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी। दरअसल क्रिकेटर ने धनश्री की डांस वीडियो सोशल मीडिया पर देखने के बाद उनसे डांस सीखने के लिए कॉन्टेक्ट किया था। फिर दोनों की दोस्ती हुई और जल्द ही ये प्यार में बदल गई। दिसंबर 2020 में धनश्री और युजवेंद्र एक- दूसरे से शादी की थी।

 20 मार्च को हुआ था तलाक..

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की खबरे काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई थी। ऐसे में शादी के 4 साल बाद 20 मार्च गुरुवार को दोनों का आधिकारिक रुप से तलाक हो चुका है। मुबई फैमिली कोर्ट ने तलाक पर मुहर लगा दी है। चहल के वकील ने इस बात की पुष्टि भी की थी।

Dhanshree Chahal Divorce Reason (1)

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: जैसलमेर: जासूसी के आरोप में एक और गिरफ्तारी, पाकिस्तान में करता था बात
Next: Khargapur news: विधायक चंदा गौर व पुत्र ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल”

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.