बीसीसी आई के अध्यक्ष देवजीत सैकिया
BCCI: देवजीत सैकिया काे बीसीसीआई के नये सचिव के पद पे नियुक्त कर दिया गया है, आपकाे बता दें की उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया, “देवजीत सैकिया बीसीसीआई के नए सचिव और प्रभतेज सिंह भाटिया बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष चुने गए. जय शाह के पद छोड़ने के बाद सैकिया को अंतरिम सचिव का पद सौंपा गया था. बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने संविधान में अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर सैकिया को अंतरिम सचिव बनाया था.
कोषाध्यक्ष चुने गए प्रभतेज सिंह भाटिया
आशीष शेलार की जगह अब प्रभतेज सिंह भाटिया काे कोषाध्यक्ष चुना गया है,आपकाे बता दें की आशीष शेलार ने महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद कोषाध्यक्ष का पद छोड़ दिया था.
सैकिया काे मंत्री अशोक सिंघल ने दी बधाई
बीसीसीआई सचिव बनाए जाने पर सैकिया को असम के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और सिंचाई मंत्री अशोक सिंघल ने बधाई देते हुए उन्हाेने कहा है-
”पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और बीसीसीआई के संयुक्त सचिव देवजीत लोन सैकिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का नया सचिव नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई.यह वास्तव में असम और पूरे उत्तर पूर्व के लिए गर्व का क्षण है और मुझे विश्वास है कि सैकिया भारतीय क्रिकेट को वैश्विक मंच पर ऊंचा उठाएंगे और टीम इंडिया को हमारे देश के लिए और भी कई उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम बनाएंगे”
