Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Devari Murder Case: बस स्टैंड के पास मिला युवक का शव, पत्थर से कुचलकर हत्या करने की आशंका
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Devari Murder Case: बस स्टैंड के पास मिला युवक का शव, पत्थर से कुचलकर हत्या करने की आशंका

himani Shrotiya May 11, 2025

Devari Murder Case: सागर जिले के देवरी कला में एक सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। देवरी नगर के बस स्टैंड के समीप मोबाइल टावर के पास 35 वर्षीय युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान कंछेदी, पिता नन्हे भाई आदिवासी, उम्र 35 वर्ष, निवासी बाजार वार्ड, देवरी के रूप में हुई है। 

पत्थर से कुचलकर हत्या 

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। इस घटना ने न केवल स्थानीय निवासियों को स्तब्ध कर दिया, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही देवरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मौके पर पहुंची FSL टीम

मौके पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी पहुंची, जिसने फिंगर प्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस का मानना है कि इन साक्ष्यों के आधार पर हत्यारों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि शव के पास खून के धब्बे और एक बड़ा पत्थर मिला, जिससे हत्या की पुष्टि होती है।

Devari Murder Case: जांच में जुटी पुलिस

देवरी थाना प्रभारी मिनेश भदोरिया ने बताया कि उन्हें सुबह बस स्टैंड के पास शव होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि कंछेदी की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की गई है। उन्होंने कहा, “हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। फॉरेंसिक साक्ष्यों को संकलित किया जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” 

Read More: Rewa Murder Video Case : फिल्म रईस देखकर दोस्त की हत्या

पुरानी रंजिश हो सकता है  कारण 

पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक के परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कंछेदी एक साधारण व्यक्ति था और उसका किसी से कोई बड़ा विवाद होने की जानकारी नहीं थी। हालांकि, कुछ लोगों ने अंदेशा जताया कि पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया हो सकता है। 

 

देवभूषण दूबे की रिपोर्ट

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Brahmos unit inauguration and CM Yogi: लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस का उद्घाटन, CM बोले – आतंकवाद कुत्ते की पूंछ
Next: Betul Elderly Incident: मप्र के बैतूल में मानवता शर्मसार,सड़क पर तड़पते बुजुर्ग को ठेले पर ले जाना पड़ा अस्पताल

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.