Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Deepika Returns Home After Surgery: लिवर कैंसर सर्जरी के बाद फैंस के साथ शेयर की हेल्थ अपडेट…
  • एंटरटेनमेंट

Deepika Returns Home After Surgery: लिवर कैंसर सर्जरी के बाद फैंस के साथ शेयर की हेल्थ अपडेट…

Hema Gupta June 14, 2025

Deepika Returns Home After Surgery: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के लिवर कैंसर की सर्जरी हई है, इसके बाद अब अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आई हैं। लगभग 11 दिन अस्पताल में रहने के बाद जब उन्होंने अपने बेटे रूहान को गले लगाया, तो उनके चेहरे की मुस्कान हर दर्द पर भारी दिखाई दी। और सर्जरी के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए अपने हेल्थ के बारें में बताया। और लोगों को धन्यवाद दिया।

Read More: Dipika Kakar Liver Cancer: एक्ट्रेस को हुआ लिवर कैंसर! सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी…

दीपिका ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट….

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखकर ’11 दिन हो गए हैं और अब घर पर हूं… ट्यूमर से मुक्त… लेकिन यह इलाज का एक हिस्सा है… बाकी आने वाले समय में होगा… और मुझे यकीन है कि मैं इससे भी उबर जाऊंगी जैसा कि मैंने पहले कहा था।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

मेडिकल टीम की तारीफ…

दीपिका ने फैंस को हेल्थ अपडेट दिया और ट्रीटमेंट में शामिल रहे हर डॉक्टर, नर्स और वार्ड स्टाफ का नाम लेकर दिल से शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने लिखा, “11 दिन मुश्किल थे लेकिन हमारे आसपास शानदार लोग थे, जिनकी वजह से चीजें आसान हुईं। तकलीफ तो हुई लेकिन #कोकिलाबेन अस्पताल में सभी ने बहुत गर्मजोशी से सब कुछ संभाल लिया।।”

उन्होंने आगे लिखा कि…

“शुरुआत करते हैं डॉ. सोमनाथ चटोपाध्याय और उनकी टीम डॉ. कंचन, डॉ. नेहा, डॉ. संकेत, डॉ. मानेक और डॉ. कविता से.. वे न केवल असाधारण डॉक्टर हैं बल्कि महान इंसान भी हैं! अच्छा इलाज…जब इतना प्यार और सहानुभूति के साथ मरीज की रिकवरी तेजी से हो जाती है और बहुत हिम्मत मिलती है।”

फैंस और मेडिकल टीम का किया आभार व्यक्त…

“साथ ही सभी बहनें, कर्मचारी जिन्होंने मेरी देखभाल की डॉ शर्मीला (एनेस्थेटिस्ट), डॉ बुशरा (आईसीयू डॉ), बहन अक्षरा, नूपुर, प्रगति और शशिका (आईसीयू बहनें), बहन अनुपमा, आशना और बहन जिजिन (वार्ड बहनें), और सभी महिला सहायक कर्मचारी मैं आप सभी की जीवन भर आभारी रहूंगी…आपके प्यार और देखभाल की वजह से ही मैं ठीक हो पाई हूं और घर वापस आ पाई हूं…और मेरी सबसे बड़ी ताकत आप सभी का प्यार, प्रार्थना और आशीर्वाद रहा है जो आपने मुझ पर बरसाया है… दिल से शुक्रिया… बहुत हिम्मत मिली आप सबका प्यार देख के ❤️”

फैंस ने दीपिका को सलामत देख हुए खुश…

‘यह तो बस एक पड़ाव है, आगे की राह अभी बाकी है’ –  शोएब इब्राहिम

दीपिका के पति और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब व्लॉग में फैंस को अपडेट देते हुए कहा –

“11 दिन के बाद दीपिका अब घर पर हैं। ये हमारे लिए एक राहत है, लेकिन अभी भी ट्रीटमेंट का सिलसिला जारी रहेगा। डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक हर स्टेप फॉलो किया जा रहा है।”

उन्होंने साथ ही बताया कि ये समय उनके पूरे परिवार के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन सभी की दुआओं और पॉज़िटिव एनर्जी ने उन्हें हिम्मत दी।

फॉलो-अप और निगरानी का दौर जारी रहेगा…

शोएब ने बताया कि “दीपिका को अगले हफ्ते दोबारा हॉस्पिटल जाना होगा। ट्यूमर घातक था, इसलिए डॉक्टर निगरानी जारी रखेंगे। हर हफ्ते जांच होगी, ताकि कोई रिस्क न रहे। पूरी सतर्कता बरती जा रही है।”

अहमदाबाद विमान हादसे पर जताई संवेदना, व्लॉग किया था पोस्टपोन..

वीडियो के अंत में शोएब और दीपिका ने अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई। शोएब ने कहा कि वे जल्दी व्लॉग पोस्ट करना चाहते थे, लेकिन इस दुखद घटना के सम्मान में उन्होंने उसे स्थगित किया।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिेए लिवर कैंसर की दी थी जानकारी…

दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर लिखा कि, “जैसा कि आप सब जानते हैं कि पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए मुश्किल रहे हैं। पेट के ऊपरी हिस्से के तेज दर्द के साथ हॉस्पिटल जाना, फिर पता चलना कि हमारे लिवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर है और फिर पता चलना कि ये ट्यूमर सेकेंड स्टेज कैंसर है।”

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Mining sector reforms India 2025: खनन सेक्टर में बड़े सुधार की तैयारी, सभी विभागों को 1 हफ्ते में टाइमलाइन देने के निर्देश
Next: PM Awas Yojana Rajasthan 2025: बांसवाड़ा में सीएम भजनलाल शर्मा की बड़ी सौगात, 2.5 लाख ग्रामीणों को मिलेगा पीएम आवास, खातों में जाएंगे 400 करोड़

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
  • Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!
  • ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.