Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Deepika Walk of Fame 2025: वॉक ऑफ फेम पाने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनीं दीपिका पादुकोण!
  • एंटरटेनमेंट

Deepika Walk of Fame 2025: वॉक ऑफ फेम पाने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनीं दीपिका पादुकोण!

Hema Gupta July 3, 2025

Deepika Walk of Fame 2025: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को 2026 के हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम सम्मान के लिए चुना गया है। ये सम्मान हासिल करने वाली वो पहली भारतीय एक्ट्रेस बन गई हैं। इससे पहले 1960 में भारतीय मूल के एक्टर साबू दस्तगीर को यह सम्मान मिल चुका है, लेकिन उस वक्त वे अमेरिकी नागरिक बन चुके थे। दीपिका ने इस सम्मान को लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आभार व्यक्त किया।

Read More: Ramayana Film 1st Teaser: रणबीर कपूर और यश के लुक ने जीता दर्शको का दिल, टीजर ने फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट!

हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने की घोषणा…

2 जुलाई को हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम पर 2026 के वॉक ऑफ फेम अवॉर्ड्स की लिस्ट जारी की। पोस्ट में लिखा गया कि –

“मोशन पिक्चर्स, टेलीविजन, लाइव थियेटर/परफॉर्मेंस, रेडियो, रिकॉर्डिंग और स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट कैटेगरी में एंटरटेनमेंट प्रोफेशनल्स के नए ग्रुप को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार के लिए चुना गया है। हमें 2026 वॉक ऑफ फेम क्लास में आपका स्वागत करते हुए गर्व हो रहा है।”

दीपिका को Motion Pictures कैटेगरी में चुना गया है।

दीपिका पादुकोण के साथ 2026 हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम सम्मान के लिए जिन अंतरराष्ट्रीय सितारों को चुना गया है, उनमें टिमोथी चालमेट, रेचल मैकएडम्स, डेमी मूर, स्टेनली टुची, रामी मालेक और एमिली ब्लंट जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। यह चयन ग्लोबल टैलेंट को पहचान देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनोरंजन जगत में किए गए उनके योगदान को सम्मानित करने का प्रतीक है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

क्या है हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम?

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है, जहां 2,800 से ज्यादा सेलेब्रिटीज के नाम सितारों के रूप में सड़क पर दर्ज किए जा चुके हैं। यह लोकेशन दुनियाभर के टूरिस्ट्स के लिए एक प्रमुख आकर्षण है। इस सम्मान को हासिल करना किसी भी कलाकार के लिए प्रतिष्ठा की सबसे बड़ी मिसाल मानी जाती है।

ग्लोबल आइकन के रूप में दीपिका का प्रभाव…

दीपिका पादुकोण का अंतरराष्ट्रीय कद किसी से छिपा नहीं है –

1. 2017 में हॉलीवुड डेब्यू किया फिल्म ‘XXX: Return of Xander Cage’ से।

2. 2018 में टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल।

3. TIME100 Impact Award की विजेता।

4. 2022 FIFA World Cup Final में ट्रॉफी अनवील करने वाली पहली भारतीय बनीं।

5. Louis Vuitton और Cartier जैसी ग्लोबल ब्रांड्स की ग्लोबल एंबेसडर हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

फिल्मों में जल्द करेंगी वापसी…

मां बनने के बाद से दीपिका बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन जल्द ही वो शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ फिल्म ‘King’ में नजर आएंगी। इसके अलावा, वो एटली की अपकमिंग फिल्म AA22xA6 में भी दमदार रोल में दिखाई देंगी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Hemant Khandelwal Mahakal Visit: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पदभार ग्रहण के बाद किए बाबा महाकाल के दर्शन, समर्पित भाव से कार्य करने का लिया संकल्प
Next: सतना: खूँथी में मवेशी हटाने को लेकर विवाद, जान से मारने की दी धमकी

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.