Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Deepika Padukone Upcoming Film: किंग खान के साथ दीपिका की वापसी, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी..
  • एंटरटेनमेंट

Deepika Padukone Upcoming Film: किंग खान के साथ दीपिका की वापसी, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी..

Hema Gupta September 20, 2025

Deepika Padukone Upcoming Film: बॉलीवुड की जानी – मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं कभी अपने ग्लैमरस लुक की वजह से तो कभी अपने फिल्मों को लेकर हालहि में दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है, उस पोस्ट से ये तय हो गया है दीपिका एक बार फिर किंग खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी।

Read More: Shabana Javed Dance Video: शबाना आजमी अपने 75वें जन्मदिन पर पति संग थिरकी, वीडियो हुआ वायरल…

किंग मूवी में SRK के साथ नजर आएंगी दीपिका…

दीपिका ने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने किसी का हाथ पकड़ रखा है। कैप्शन से पता चलता है कि वो कोई और नहीं बल्कि किंग खान हैं।

एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा – “लगभग 18 साल पहले, ओम शांति ओम की शूटिंग के दौरान उन्होंने मुझे जो पहला सबक सिखाया, वह यह था कि किसी फिल्म को बनाने का अनुभव और आप जिन लोगों के साथ उसे बनाते हैं, वे उसकी सफलता से कहीं ज्यादा मायने रखते हैं।

मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं और तब से मैंने अपने हर फैसले में उस सीख को लागू किया है। और शायद यही वजह है कि हम साथ में अपनी 6th फिल्म बना रहे हैं?”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

कौन – कौन सी फिल्म में साथ नजर आ चुके दीपिका और शाहरुख..

ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, पठान और जवान फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं, दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है, और अब दोनों सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘किंग’ में एक बार फिर साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में कई दिग्गज सितारे जैसे – अनिल कपूर, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, सुहाना खान, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा भी नजर आएंगे।

फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के सिक्वल से बाहर हुई दीपिका..

टीम ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा कि- “यह आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण आने वाली कल्कि2898AD के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी।’

Deepika Padukone is OUT of the Kalki Sequel

Wonder what happened behind the scenes

Perhaps it’s got something to do with Minimum Work hours, Maximum Wages Demand? pic.twitter.com/xshfhcLDEN

— Sensei Kraken Zero (@YearOfTheKraken) September 18, 2025

उन्होंने आगे लिखा कि-

“गहराई से सोचने के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। पहली फिल्म की लंबी यात्रा के बावजूद हम सही पार्टनरशिप नहीं बना पाए। और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्म को पूरी कमिटमेंट और उससे भी ज्यादा की जरूरत है। हम उन्हें उनके आने वाले कामों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

This is to officially announce that @deepikapadukone will not be a part of the upcoming sequel of #Kalki2898AD.

After careful consideration, We have decided to part ways. Despite the long journey of making the first film, we were unable to find a partnership.

And a film like…

— Vyjayanthi Movies (@VyjayanthiFilms) September 18, 2025

लगभग 1000 करोड़ की कमाई कर चुकी है पहली फिल्म…

‘कल्कि 2898 एडी’ यह फिल्म 27 जून 2024 में बॉक्सऑफिस में रिलीज हुई थी इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन ने अहम भूमिका निभाई थी।

यह फिल्म महाभारत के कुरुक्षेत्र युद्ध के अंत से लेकर भविष्य के 2898 एडी तक की कहानी दिखाती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया था और दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

दीपिका ‘स्पिरिट’ से भी हो चुकी हैं बाहर…

इससे पहले संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अुनसार, दीपिका की इस फिल्म को करने की बहुत सारी शर्ते थी, उनकी शिफ्ट 8 घंटे की हो, पैसा भी अच्छा दिया जाए। और तेलुगु भाषा में डायलॉग न बोलने जैसी शर्त रखी थी, और मां बनने के बाद हफ्ते में सिर्फ 5 दिन ही काम करना चाहती थी, जिससे डायरेक्टर नाराज हो गए और उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: SL vs BAN Asia Cup 2025: सुपर-4 का पहला मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच आज!
Next: दतिया में भाजपा जिला कार्यकारिणी का गठन,19 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
  • आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत
  • Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!
  • सत्य की हमेशा जीत होती है-मुख्यमंत्री भगवंत मान
  • हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.