Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Deceased Atif’s father is demanding justice: मेरे बेटे को इंसाफ दों.. मृतक आतिफ के पिता ने लगाई गुहार
  • Top Story
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Deceased Atif’s father is demanding justice: मेरे बेटे को इंसाफ दों.. मृतक आतिफ के पिता ने लगाई गुहार

divya mistry December 5, 2025

Deceased Atif’s father is demanding justice: एक पिता अपने बेटे की मौत का इंसाफ मांग रहा है… “मुझे इंसाफ चाहिए, मेरे होनहार बेटे को कुचलने वाले को सख्त सजा मिले। उसके खिलाफ हिट एंड रन की धाराओं में इजाफा होना चाहिए”

बता दें की उनके बेटे को कुचलने के बाद आरोपी चालक मौके से भाग निकला था। लोगों ने पीछा कर घटना स्थल से काफी दूर आरोपी चालक नितिन मूलानी को पकड़ा.. और पुलिस को सौंपा..

पिता का कहना है की उसे जेल जाना चाहिए, मेरे बेटे को तभी इंसाफ मिलेगा.. यह कहते हुए आतिफ के पिता आसिफ का गला रुंध गया..

Deceased Atif’s father is demanding justice: मेरे बेटे को तभी इंसाफ मिलेगा

पिता
पिता

पिता बेटे की मौत के अगले ही दिन कोर्ट पहुंच गए..और न्याय की उम्मीद लेकर बैठे रहे..

बता दें की JMFC हर्षा परमार की कोर्ट में अपने वकील के माध्यम से आरोपी की जमानत पर आपत्ति लगवाई… पूरी बहस सुनी, इसके बाद पिता घर के लिए लौट गए।

आरोपी पक्ष की ओर से करीब दस से अधिक वकील कोर्ट रूम में मौजूद थे…

कोर्ट ने जमानत मंजूर की

पुलिस ने आरोपी बिल्डर नितिन मूलानी को JMFC हर्षा परमार की कोर्ट में पेश किया.. कोर्ट ने आरोपी की जमानत स्वीकार कर ली..

इससे पहले आरोपी चालक और मृतक छात्र के वकीलों के बीच बहस हुई.. जहा जमानत पर आपत्ति लगाई गई थी..

पीड़ित पक्ष के वकील ने पुलिस पर कमजोर धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के आरोप लगाया है..

Deceased Atif’s father is demanding justice: कब हुई घटना?

बता दें की बुधवार दोपहर पॉलिटेक्निक पेट्रोल पंप के पास शहर के नामी बिल्डर नितिन मूलानी ने तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार से स्कूटी सवार 12वीं के छात्र को पीछे से टक्कर मार दी थी..

जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई..

आतीफ
आतीफ

घटना के बाद आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने करीब दो किमी पीछा कर रेत घाट चौकी के पास उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया…

वहीं मृतक की पहचान आतिफ पिता आसिफ (18) के रूप में हुई.. बता दें की वह गिन्नौरी थाना क्षेत्र के तलैया का रहने वाला था..

उसके पिता ठेकेदार

उसके पिता ठेकेदार हैं। उनकी तबीयत खराब थी इसलिए आतिफ स्कूटी से दवा लेने के लिए निकला था। उसने पॉलिटेक्निक पेट्रोल पंप के पास मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी…

उसे लेकर घर जा रहा था, तभी पीछे से फॉर्च्यूनर कार ने उसे टक्कर मार दी.. और ये सफर उसका आखरी साबित हुआ…

कार किसके नाम है?

आरोपी नितिन मुलानी
आरोपी नितिन मुलानी

टक्कर मारने वाली कार भोजपाल बिल्डर्स के मालिक केएल मूलानी के नाम रजिस्टर्ड है… टक्कर मारने वाला उनका बेटा नितिन मूलानी है.. पुलिस ने उसे हिरासत में ले रखा है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है..

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सरकार ने लिया फैसला वापस, वीकली रेस्ट नियम तत्काल वापस, 4 दिनों से परेशान थे यात्री
Next: विशाखापट्टनम में भिड़ेगी भारत और साउथ अफ्रीका, जायसवाल और वॉशिंगटन हो सकते है बाहर

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.