Dance Video in Police Station:- मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की धरमपुर थाना परिसर में दरोगा की जन्मदिन पार्टी के लिए थाना होटल में तब्दील हो गया, और पुलिस कर्मियों के द्वारा “पी-ले पी-ले ओ मोरे राजा”, “पी-ले पी-ले ओ मोरे जानू” जैसे गानों पर ठुमके लगाए.
थाने में दरोगा की बर्थडे पार्टी

धरमपुर थाना परिसर में दरोगा की जन्मदिन पार्टी के लिए थाना होटल में तब्दील हो गया. थाने से फूहड़ता भरे वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया,
Read More:- Ola Electric : ओला इलेक्ट्रिक करेगी 1,000 कर्मचारियों की छंटनी
एसपी ने लिया एक्शन
मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक पन्ना साईं कृष्ण थोटा के द्वारा तत्काल ही कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है, और एसडीओपी अजयगढ को मामले की जांच सौंपी गई है।
कांग्रेस ने लगाए आरोप
मामले को लेकर युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी ने गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा करने वाली पुलिस ही अगर इस तरीके का कृत्य करेगी, तो आम लोगों के साथ इंसाफ कौन करेगा, इसके साथ ही भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ तो सरकार “शराब बंदी” जैसी बातें कर रही है, तो दूसरी तरफ उन्ही के पुलिस कर्मचारी शराब के नशे में धुत होकर इस तरीके का कृत्य कर रहे हैं।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
